Home मुख्य ख़बरें गर्मियों में शरीर को ठंडक देंगे ये देसी मसाले, डिहाइड्रेशन और पेट...

गर्मियों में शरीर को ठंडक देंगे ये देसी मसाले, डिहाइड्रेशन और पेट की गर्मी से मिलेगा राहत

5
0

इन दिनों दिल्ली सहित एनसीआर में तामपान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जा रहा है। बढ़ती गर्मी में शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है, जिससे थकान, पेट की जलन, कमजोरी, सिरदर्द, चक्कर आना और यूरिन का रंग गहरा पीला होना जैसे लक्षण दिखते हैं। ऐसे में इससे बचने के लिए दिनभर में पानी पिएं। पानी के अलावा डाइट में ठंडी तासीर वाले मसाले को भी शामिल करें। इन मसालों के पानी का इस्तेमाल करें, इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। चलिए जानते हैं वे मसाले कौन से हैं?

गर्मियों में इन मसालों को डाइट में ज़रूर करें शामिल:

  • सौंफ: सौंफ की तासीर ठंडी होती है। यह शरीर को ठंडक प्रदान करने, पेट की गर्मी शांत करने और पाचन को बेहतर बनाने के लिए जानी जाती है। गर्मियों में इसका सेवन लू से बचने और शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।
  • धनिया के बीज: धनिया के बीजों की तासीर भी ठंडी होती है। यह शरीर में पित्त और गर्मी को शांत करने के लिए एक आयुर्वेदिक उपाय है। इसका सेवन करने से पेट की जलन कम होती है, पाचन में सुधार होता है और यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में भी मददगार है।
  • हरी इलायची: हरी इलायची गर्मियों में शरीर को ठंडक प्रदान करती है। यह एसिडिटी, ब्लोटिंग और पाचन संबंधी समस्याओं में राहत देती है और इसका सेवन सभी मौसमों में किया जा सकता है।
  • पुदीना: पुदीने की तासीर भी ठंडी होती है, जो गर्मियों में शरीर को ठंडक देने और पेट की गर्मी को शांत करने के लिए बेहतरीन है। इसमें मेंथॉल नामक यौगिक होता है, जो पेट दर्द, एसिडिटी, अपच और गैस जैसी समस्याओं में तुरंत राहत प्रदान करता है।
  • अमचूर: तासीर में ठंडा अमचूर मसाला स्वाद में खट्टा और तीखा होता है, जो पाचन में सुधार करने, पेट फूलने को कम करने और भूख बढ़ाने में मदद करता है। आयुर्वेद में इसके एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C गुणों के कारण इसे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here