विकास अग्रवाल/अंबिकापुर।
भाजपा सरगुजा के जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया एवं महापौर मंजूषा भगत की विशेष उपस्थिति में भाजपा विधि प्रकोष्ठ सरगुजा द्वारा जिला न्यायालय अंबिकापुर के समीप सार्वजनिक प्याऊ का शुभारंभ किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए शुरू किए गए इस सेवा कार्य का उद्देश्य न्यायालय आने वाले वादकारियों, अधिवक्ताओं, न्यायालयीन कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र “सेवा ही संगठन” है। समाजहित और जनसेवा भाजपा की कार्यशैली का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान लोगों को राहत पहुंचाने के लिए विधि प्रकोष्ठ द्वारा किया गया यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। ऐसे सेवा कार्य समाज में संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निरंतर जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रहने का आह्वान किया।

महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि गर्मी के इस मौसम में सार्वजनिक प्याऊ की व्यवस्था आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी पहल है। उन्होंने कहा कि सेवा और सहयोग की भावना ही भारतीय संस्कृति की पहचान है तथा भाजपा सदैव जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देती रही है। उन्होंने विधि प्रकोष्ठ की पूरी टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अधिवक्ता जन्मेजय पाण्डेय ने किया। उन्होंने कहा कि न्यायालय परिसर के आसपास प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग विभिन्न कार्यों से पहुंचते हैं। ऐसे में शीतल पेयजल की व्यवस्था करना मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण सेवा कार्य है।
कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री विनोद हर्ष, अरुणा सिंह, निश्चल प्रताप सिंह, राकेश गुप्ता, जन्मेजय मिश्रा, विकाश वर्मा, प्रकाश मणि त्रिपाठी, निरंजन राय, प्रियंका पाण्डेय, विद्यानंद मिश्रा, श्याम नारायण पाण्डेय, धनजय तिवारी, संदीप तिवारी, अश्विनी पाण्डेय, अरविन्द कन्नौजिया, संजीव सेठ, श्याम लाल गुप्ता, विवेक पाण्डेय, धनजय मिश्रा, अमरेंद्र गुप्ता, राकेश राय, आशा जायसवाल, ज्योति मंडल, साक्षी सिंह, नेहा सारथी, विनीता पैकरा, अमित पाण्डेय, विनीत जायसवाल सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।








