विकास अग्रवाल/अंबिकापुर।
भारतीय जनता पार्टी सरगुजा के महामाया मंडल की मासिक कार्यसमिति बैठक संकल्प भवन, अंबिकापुर में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया एवं महापौर मंजूषा भगत की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा बूथ सशक्तिकरण को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि मासिक कार्यसमिति बैठकों का उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, संगठनात्मक गतिविधियों में नियमित सहभागिता सुनिश्चित करने तथा शक्ति केंद्र स्तर पर “टिफिन बैठक” आयोजित कर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने का आह्वान किया।
महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि भाजपा की नियमित बैठकों से संगठन को मजबूती मिलती है तथा कार्यकर्ताओं में ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और मजबूत संगठन के बल पर ही भारतीय जनता पार्टी लगातार जनविश्वास प्राप्त कर रही है।
मंडल अध्यक्ष मनोज कंसारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और पंचायत से संसद तक पार्टी की उपलब्धियों में समर्पित कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।
बैठक के दौरान जिला महामंत्री अरुणा ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ली। मंच संचालन मंडल महामंत्री संजीव वर्मा ने किया तथा आभार प्रदर्शन मंडल मंत्री अतिश ने किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री विनोद हर्ष, अरुण सिंह, उपाध्यक्ष विकास पांडे, मधु चौरसिया, कोषाध्यक्ष निश्चल प्रताप सिंह, जन्मेजय मिश्रा, रूपेश दुबे, मनीष सिंह, रमेश जायसवाल, श्वेता गुप्ता, आलोक दुबे, मनोज गुप्ता, प्रिया सिंह, आकाश गुप्ता, अंकित जायसवाल, मंडल महामंत्री निरंजन राय, निशांत सिंह सोलू, राकेश बबलू गुप्ता, प्रेमानंद तिग्गा, अनीश सिंह, अविनाश मंडल, रविकांत उरांव, प्रियंका चौबे, नलिनी पांडे, आनंद सिंह, कुणाल सिंह, विशाल कुशवाहा, कृष्णा तिवारी, अमन गुप्ता, सिद्धार्थ त्रिपाठी, सुमित यादव, अनुज सिंह, डॉ. पुष्पेंद्र शर्मा, सत्यम सिंह, रोहित विश्वकर्मा, विकास गुप्ता, दीपक सोनी, अशोक दास, विकास वर्मा, गणेश सिंह, सतीश शर्मा, अभिमन्यु श्रीवास्तव, धनंजय द्विवेदी, सौरभ जायसवाल, विकास सोनी, संजय साहू, परमेश्वर नेम, विक्रम जायसवाल, अभिषेक माथुर, विकास शुक्ला, बुधराम विश्वकर्मा, रामप्रवेश पांडे, रवि विश्वकर्मा, वीर सोनी, पंकज दास, शंकर साहू, अविनाश सोनकर, राकेश गुप्ता, संजय कुमार, जतिन परमार, राजकिशोर, अनुराग शुक्ला, अरुण तिवारी, सक्षम कश्यप, रुद्र प्रताप सिंह, सोहन बहरा, गौरव पांडे, अविनाश राय, सुधांशु चौबे, संगीता सोनी, रीना राय, रेखा यादव, प्रभा यादव, सुमन चक्रधारी, मीरा तिवारी, पूर्णिमा सोनी, गीता पांडे, विमल सोनी, इंदुमती दास, सरिता जायसवाल, सरिता मिश्रा, नेहा सोनवानी, सुशीला मिंज, विनय प्रभात तिग्गा, सरिता गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, सरस्वती यादव, नीलम राजवाड़े, रजनी, पूनम सिंह, भूपेंद्र सिंह एवं सौरव मिश्रा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








