लक्ष्मी नारायण लहरे/सारंगढ़। सारंगढ़ जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 07 के सदस्य हेमा विश्वनाथ बसंत ने अपने जनपद क्षेत्र की समस्याओं को लेकर वित्त मंत्री ओ पी चौधरी को पत्र लिख कर अवगत कराते हुए प्रधानमंत्री सड़क निर्माण कार्य के लिए आग्रह करते हुए स्वीकृति की मांग की है। जिसमें अपने जनपद क्षेत्र के ग्राम सिलयारी से डंगनिया गांव तक प्रधानमंत्री सड़क निर्माण वही ।खराब प्रधानमंत्री सड़क की जीर्णोद्धार के लिए भी अवगत कराए हैं जिसमें जसरा, बरभट्ठा ,बड़े गांतुली में रोड से बाई पास से होते हुए जशपुर मेन को जोड़ती है जो बहुत पहले बनी थी जिसका अब जीर्णोद्धार की जरूरत है । बताते हुए वित्तमन्त्री से स्वीकृति के लिए आवेदन दिया गया । ग्रामीणों की परेशानियों को अवगत कराते हुए अपने आवेदन में निर्माण की स्वीकृति के लिए निवेदन किया गया है ।








