आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग। पीएमश्री अरुंधति देवी उत्कृष्ट विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा पहली एवं अन्य कक्षाओं में प्रवेश के लिए लॉटरी प्रक्रिया का आयोजन बुधवार को पारदर्शिता एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप संपन्न हुआ। प्रवेश प्रक्रिया में शासन द्वारा निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों एवं नियमों का पूर्णतः पालन किया गया।
लॉटरी प्रक्रिया के दौरान अभिभावकों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विद्यार्थियों के नामों का चयन निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा, जिला शिक्षाधिकारी द्वारा नियुक्त प्रतिनिधि शैलेन्द्र कुमार पटले(प्राचार्य सेजेस समोदा), एसएमडीसी अध्यक्ष खिलेश धुरंधर सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
उपस्थित अधिकारियों ने विद्यालय प्रशासन द्वारा अपनाई गई पारदर्शी प्रक्रिया की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की निष्पक्ष व्यवस्था से अभिभावकों का विश्वास मजबूत होता है। विकासखंड शिक्षाधिकारी कार्यालय, तहसील कार्यालय,नगरपालिका,जनपद पंचायत कार्यालय आदि कार्यालयों में प्रवेश की सूची चस्पा करने हेतु भेजी जा चुकी है. प्राचार्य संध्यारानी बारीक ने सभी चयनित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएँ प्रदान कीं।








