-हिंदु सशक्तिकरण की दिशा में महाआरती महती पहल … अधिवक्ता चितरंजय
श्री सिद्ध हनुमान मंदिर शक्ति की १५६ वीं महाआरती में शामिल पंडित लाला उपाध्याय (प्रधान पुजारी, चक्रधारी मंदिर डभरा) ने श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की महाआरती की तारीफ करते हुए कहा कि हनुमान लला की महाआरती में शामिल होने का सौभाग्य मिला है जिसके लिए मंदिर परिवार के सभी साथियों के सर्व कल्याण की कामना करता हूं। उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि हिंदु सशक्तिकरण की दिशा में महाआरती महती पहल है जिसके प्रति हर वर्ग के लोगों की उपस्थिति सनातन के लिए अच्छा संदेश है ।
इस अवसर पर पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का दिव्य श्रृंगार के साथ पूजन आरती संपन्न कराया तो वहीं कोंडके मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा फोटोग्राफी_ अमित तंबोली ने किया तथा दीप प्रज्ज्वलन में संध्या ओम वैष्णव, चमेली संतोष देवांगन, पुष्पा रिंकू निर्मलकर, आंचल योगेश देवांगन के साथ मंदिर परिवार की बहनें शामिल हुई।

आज हनुमान लला का सुबह का श्रृंगार_ दिव्यांश तथा शाम का श्रृंगार_ धनाराम के द्वारा कराया गया एवं प्रसाद व्यवस्था_ यातायात थाना शक्ति, पप्पू खर्रा,अमित तंबोली, ब्रजेश शर्मा, पंडित लाला उपाध्याय के द्वारा चढ़ाया गया।
आज का सिंदूर अभिषेक_ रामगोपाल देवांगन, सावित्री यादव लीना विकास बरेठ, सपना मौर्या तेजस नायक, जीवेंद्र , झगेंद धीरेन्द्र चौहान, अविनाश गबेल तथा सुंदरकांड_ प्रियंका विकास कोशील, निधि राहुल, गीतेश कुमार पांडे, आदित्य अग्रवाल, एकांश बरेठ, सपना मौर्या, क्षमा शिवांश कसेर के द्वारा कराया गया।
विदित हो कि हनुमान जी की महाआरती का हमारे हनुमान यू ट्यूब चैनल से लाइव प्रसारण किया जा रहा है जिसका सीधा दर्शन लाभ श्रद्धालुजन प्राप्त कर सकते हैं।








