Home चर्चा में थाना कोतवाली में चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार। पड़ोसियों...

थाना कोतवाली में चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार। पड़ोसियों के द्वारा चोरी की घटना को दिया गया अंजाम।

7
0
लखनपुर संवाददाता – विकास अग्रवाल
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मामले में की गई सख्त कार्यवाही।।
आरोपियों के कब्जे से चोरी गई सोने-चांदी के आभुषण सहित पैशन प्रो मोटर साइकिल वाहन क्रमांक सीजी 15 डीपी 2058 बरामद।
अंबिकापुर। – डीआईजी एवं एसएसपी श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन पर सरगुजा पुलिस द्वारा थाने में दर्ज प्रकरणों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़/गिरफ्तारी की कार्यवाही लगातार जारी है, इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण की सक्षिप्त विवरण दिनांक 23/05/2026 को प्रार्थिया फुलेश्वरी कुजूर पति स्व. महेश्वर कुजूर, निवासी बौरी तालाब काली मंदिर के पास अम्बिकापुर के द्वारा थाना कोतवाली में इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 20/05/2026 को अपने घर में ताला बंद कर अपने लड़के के साथ जमशेदपुर, झारखण्ड गई हुई थी, दिनांक 23/05/2026 को जब वह झारखण्ड से वापस अपने घर पहुंची, तो देखी कि घर का सामान बिखरा पड़ा था, और प्रथम तल का बालकनी के पास का दरवाजा का कुण्डी टूटा हुआ था। अपने घर का सामान चेक करने पर अलमारी में रखा 01 सोने का मंगलसूत्र, नाक का नग, 02 सेट चांदी का पायल, 01 नग चांदी का सिक्का, 8000/-रूपये नगद राशि व पैशन प्रो मोटर साइकिल वाहन क्रमांक सीजी 15 डीपी 2058 नहीं था, आसपास व पड़ोस में पता-तलाश किये जाने पर पता नहीं चला। जिसकी रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अम्बिकापुर में अपराध क्रमांक 338/2026 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण पंजीबद्व उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में अज्ञात आरोपी/चोर की पता-तलाश लगातार की जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 24/05/2026 को जरिये मुखबीर पता चला कि प्रार्थिया के पड़ोसी संजय पटेल तथा अभिषेक चेरवा विगत 2-3 दिन से अपने पास खूब सारा पैसा रखे हैं व दारू मुर्गा बकरा खा पी रहे हैं एवं आपस में सोना चांदी को बेचने के लिये ग्राहक खोजने की बात कर रहे हैं। इसी आधार पर संदेही संजय पटेल व अभिषेक चेरवा को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया, जो घटना दिनांक समय को फुलेश्वरी कुजुर के मकान से सोना चांदी एवं नगदी रकम तथा मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किये। आरोपी अभिषेक चेरवा के मेमोरेण्डम के आधार पर चोरी गई संपत्ति सोने का मंगलसुत्र 01 नग, सोने का लॉकेट 02 नग, सोने का टप्स 02 नग चांदी का पायल 02 जोड़ी नगदी रकम 70/-रूपये समक्ष गवाहान विधिवत् रूप से जप्त किया गया, तथा आरोपी संजय पटेल के मेमोरेण्डम के आधार पर गौरी मंदिर पुलिस लाईन के पास से चोरी गई मोटर सायकल पैशन प्रो सीजी 15 डीपी 2058 को समक्ष गवाहान विधिवत् रूप से जप्त किया गया है। जिनके विरूद्व अपराध सबूत पाये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
उपरोक्त प्रकरण में गिरफ्तार आरोपीगण (01) अभिषेक चेरवा उम्र 24 वर्ष निवासी बौरीबांध काली मंदिर के पास अम्बिकापुर, थाना कोतवाली, जिला सरगुजा छत्तीसगढ़ (02) संजय पटेल उम्र 35 वर्ष, निवासी बौरीबांध काली मंदिर के पास अम्बिकापुर, थाना कोतवाली, जिला सरगुजा छत्तीसगढ़।*
प्रकरण के निराकरण में थाना कोतवाली से थाना प्रभारी/निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, सउनि देवनारायण यादव, आरक्षक दीपक दास, नितिन सिन्हा, विवेक राय, अमित विश्वकर्मा की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here