Home चर्चा में 20 ग्राम पंचायतों की सहभागिता नवागांव (खुंटेरी) में ‘सुशासन शिविर’ का भव्य...

20 ग्राम पंचायतों की सहभागिता नवागांव (खुंटेरी) में ‘सुशासन शिविर’ का भव्य आयोजन

7
0
आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग /
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए रायपुर जिला प्रशासन द्वारा एक बड़ी पहल की गई है। जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ कुमार विश्वरंजन के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत नवागांव में एक विशाल *सुशासन शिविर’ का आयोजन किया गया। इस शिविर में नवागांव (खुंटेरी) सहित आसपास की 24 ग्राम पंचायतों के हजारों ग्रामीणों ने हिस्सा लिया, जहां उनकी समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निराकरण करने के साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं का सीधा लाभ दिया गया।
शिविर में शासन के विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे, जहां बड़ी संख्या में हितग्राहियों को तत्काल लाभान्वित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान निम्नलिखित सामग्रियों और सेवाओं का वितरण किया गया:
  आयुष्मान कार्ड, लर्निंग लाइसेंस और स्वास्थ्य परीक्षण की निःशुल्क सुविधा के साथ
 मनरेगा जॉब कार्ड ,ऋण पुस्तिकाओं का वितरण
  उज्ज्वला गैस कनेक्शन, किशोरी बालिका स्वच्छता किट का वितरण एवं महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया एवं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में सभी शासकीय स्टाल का निरीक्षण कर जनता से सीधे संवाद किया और समस्याओं को जाना तथा अधिकाधिक शिविर का लाभ उठाने प्रेरित करते हुवे कहा कि मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन विष्णुदेव साय का सुशासन यही है कि शासन प्रशासन आपके द्वार है।
विभागीय कार्यों और आवेदनों के निराकरण की समीक्षा करते हुए उत्कृष्ट कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने ने अधिकारियों से कहा कि समस्या चाहे किसी भी विभाग की हो, जिम्मेदारी से काम करें,तथा सार्थक गुणवत्ता पूर्ण समाधान पर जोर दिया और कहा कि जिला प्रशासन का प्रत्येक निराकरण पर फोकस है साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री राहत योजना के बारे में जानकारी दी कि ऐक्सिडेंटल केस में एफआईआर की कापी के साथ तहसील रेवेन्यू अधिकारियों से तत्काल संपर्क करें एवं अधिकतम 1.5 लाख की राहत मिलती है।उन्होंने कहा कि रायपुर जिला देश में प्रथम है जहां 2 हितग्राहियों को ये राहत मिली है।
वहीं, जिला पंचायत सीईओ कुमार विश्वरंजन ने सुशासन की परिभाषा को बेहद सरल शब्दों में साझा किया। उन्होंने कहा कि सुशासन का व्यापक अर्थ ही पारदर्शी शासन, न्यायपूर्ण व्यवस्था और जनता की समस्याओं का प्रभावी क्रियान्वयन’ है। उन्होंने इस आयोजन को जनता के अधिकारों का एक बड़ा ‘तिहार’ (त्यौहार) बताया।
इस भव्य सुशासन शिविर को सफल बनाने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष टाकेश्वरी मुरली साहू, सभापति सरोजनी दिवाकर जांगड़े, जनपद सदस्य पद्मिनी साहू सहित सभी 20 ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच,जिला प्रतिनिधि और भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
प्रशासन की इस मुस्तैदी में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अभिलाषा पैंकरा,जनपद सीईओ अभिषेक बनर्जी,तहसीलदार विनोद साहू,विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा,खंड चिकित्सा अधिकारी डा विजय लक्ष्मी अनंत,,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लाखेश्वर रात्रे,विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सुरेंद्र सिंह चंद्रसेन,एडिशनल सीईओ मारुति राव,महिला बाल विकास अधिकारी दीप्ति शुक्ला,ममता गायकवाड़,बैंक अधिकारी डी के ब्यास आदि संचालन शिक्षक बंधु अरविंद वैष्णव एवं भूषण जलक्षत्रि सहयोग योगेन्द्र चंद्राकर,छत्रधारी सोनकर ,तेजेश्वरी सिंह,भुवेंद्र जलक्षत्रि अनिल चंद्राकर आदि समन्वयक गण प्रहलाद शर्मा,मनोज मुछावर,राजमोहन श्रीवास्तव , लखमेंदर बौद्ध,अमृत भारती आदि एवं प्राचार्य श्रीराम बंडारू, पुष्पा साहू,रेखा साहू एवं समस्त विभाग प्रमुख,कर्मचारी गण ,ग्राम पंचायत सचिव गण सहित 20 ग्राम वासियों की सहभागिता रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here