सोमन साहू –
लक्ष्मी विहार को मिलेगी गंभीर पेयजल संकट से मुक्ति, नल कनेक्शन का कार्य शीघ्र प्रारंभ आरंग, लक्ष्मी विहार विकास समिति द्वारा विगत दिवस जनहित को ध्यान में रखते हुए चिलचिलाती धूप में नगर पालिका में उपस्थित होकर ज्ञापन देकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी व पालिका अध्यक्ष को इस समस्या से अवगत कराते हुए नल कलेक्शन की मांग की गई थी ताकि रहवासियों को जलसंकट से मुक्ति मिल सके इस गंभीर समस्या के प्रति संवेदनशीलता का परिचय देते हुए त्वरित कार्यवाही कर नल कनेक्शन हेतु प्रस्ताव पारित करते हुए इस संबंध में निर्देश दिया गया है कॉलोनी अध्यक्ष पवन चंद्राकर पूर्व अध्यक्ष मोहन साहू मीडिया प्रवक्ता पं छत्रधर दीवान कमलकांत बंजारे एस . के.तिवारी ने नगरपालिका के प्रति आभार प्रकट किया है.








