Home मुख्य ख़बरें भारतीय रेलवे की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को मिली मंजूरी, जींद-सोनीपत रूट पर...

भारतीय रेलवे की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को मिली मंजूरी, जींद-सोनीपत रूट पर होगा ट्रायल

46
0

भारतीय रेलवे ने तकनीकी विकास की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाते हुए देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन आधारित ट्रेन के ट्रायल को मंजूरी दे दी है। रेलवे बोर्ड ने 22 मई 2026 को आरडीएसओ और उत्तरी रेलवे को जारी पत्र में 10 कोच वाली हाइड्रोजन ट्रेन के संचालन की अनुमति प्रदान की।

रेलवे के अनुसार यह अत्याधुनिक ट्रेन दिल्ली मंडल के जींद-सोनीपत सेक्शन पर अधिकतम 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाई जाएगी। इसे भारतीय रेलवे के ग्रीन ट्रांसपोर्ट मिशन की अहम उपलब्धि माना जा रहा है।

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी पत्र में बताया गया कि रेलवे सुरक्षा आयुक्त की सिफारिश के बाद 1200 किलोवाट क्षमता वाले हाइड्रोजन फ्यूल सेल आधारित डीएमयू कोचों को संचालन की मंजूरी दी गई है। यह ट्रेन 10 डिब्बों के साथ तय रूट पर परीक्षण के लिए दौड़ेगी।

सूत्रों के मुताबिक ट्रेन का तकनीकी परीक्षण पूरा हो चुका है। यह मूल्यांकन अनुसंधान डिजाइन एवं मानक संगठन (RDSO) की निगरानी में किया गया। व्यावसायिक सेवा शुरू होने के बाद भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा जहां हाइड्रोजन ट्रेनें संचालित होती हैं। इस सूची में जर्मनी, जापान, चीन और स्वीडन जैसे देश पहले से शामिल हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here