Home चर्चा में लखनपुर में अकीदत के साथ मनाया गया ईद उल अजहा का...

लखनपुर में अकीदत के साथ मनाया गया ईद उल अजहा का पर्व।

7
0

विकास अग्रवाल/लखनपुर।
लखनपुर के ईदगाह में स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद उल अदहा बकरीद का पर्व अकीदत के साथ मनाया गया दिन गुरुवार 28 मार्च को ईदगाह में जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती खालीदुल कादरी के द्वारा 7:30 बजे सुबह पढ़ाई गई मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सजदा ए इबादत में मुल्क में अमन चैन आपसी प्रेम भाईचारे की दुआ मांगी गई नमाज अदा करने के बाद लोग एक दूसरे से गले मिल कर बकरीद पर्व की बधाई दी परंपरा के अनुसार इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा बकरे की कुर्बानी की जाती है जिसमें तीन हिस्से में तक्सीम किया जाता है पहला हिस्सा घर में रखकर दूसरे हिस्सों को परिवार व रिश्तेदार में दी जाती है व तीसरा हिस्सा गरीबों में बांटी जाती है घरों में सिरनी के रूप में सेवई मिठाइयां बनती है परंपरा के मुताबिक रमजान के पवित्र महीने के समाप्ति के लगभग 70 दिनों बाद इस त्यौहार को मनाया जाता है.

लखनपुर में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने के बाद ग्राम बंधा स्थित हजरत बाबा जामासाह रहमतुल्लाह अलैह.के दरगाह में जियारत करने पहुंचे व अपने पूर्वजों के कब्रों में जाकर फातिहा भी पढ़ी गई जहां मुख्य रूप से अंजुमन गौसिया कमेटी के सदर हाजी इदरीश खान,सेक्रेटरी नसरत अली, नायब सदर ,सोबरक खान इबरार खान ,खजांची नूमांन खान, पूर्व सदर हाजी कयामुद्दीनअंसारी शराफत अली, शहाबुद्दीन खान, नूर मोहम्मद,अहमद रजा ,असगर पठआन ,अफजल खान, समीम खान, मतीन अख्तर,जानिसार अख्तर ,हाशिम खान , शमशेर साह ,जौहर अली , सदाकत हुसैन ,इरशाद खान , हाफिज शमसीर, मौलाना कमरूजमा सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित रहे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here