सरगुजा संवाददाता – विकास अग्रवाल
महिला सम्मान के मुद्दे पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन
अम्बिकापुर।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सरगुजा द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, महापौर मंजूषा भगत , जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री फूलेश्वरी सिंह, जिला महामंत्री अरुणा सिंह एवं महिला मोर्चा ज़िलाध्यक्ष शुभांगी बिहाड़े की उपस्थिति में कलेक्टर सरगुजा एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर नायब तहसीलदार-कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तुषार मानिक पर महिला के साथ अभद्र व्यवहार, जातिगत गाली-गलौज, अश्लील इशारे एवं धक्का-मुक्की करने के आरोप में कठोर कार्रवाई की मांग की गई।

महिला मोर्चा द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम कोटछाल, जनपद पंचायत मैनपाट निवासी श्रीमती सीमा धनकी अपने शासकीय कार्य से उप तहसील राजापुर कार्यालय पहुंची थीं, जहां नायब तहसीलदार तुषार मानिक द्वारा उनके साथ अमर्यादित व्यवहार किया गया। इस घटना को महिला सम्मान एवं शासकीय गरिमा के खिलाफ बताते हुए महिला मोर्चा ने तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि मामले में थाना सीतापुर में एफ.आई.आर. दर्ज होने के बावजूद अब तक एस.टी. एक्ट नहीं लगाया गया है और न ही आरोपी की गिरफ्तारी की गई है, जिससे महिलाओं में भारी आक्रोश व्याप्त है।

भाजपा महिला मोर्चा ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी अधिकारी को तत्काल निलंबित कर एस.टी. एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई की जाए, साथ ही अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। महिला मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो इस विषय को उच्च स्तर तक उठाया जाएगा।
इस दौरान गुंजन सिंह देव , प्रियंका चौबे , नीलू गुप्ता , सरिता जायसवाल , अर्चना सिंह , बुधमेत कुजूर, सरस्वती यादव, संतोषी पावले, हीरमेन राजवाड़े , रूपा गुप्ता , बबली महंत, कमलेश्वरी पैकरा , ममता तिवारी , श्वेता गुप्ता, किरण साहू , सोनू तिग्गा , संगीता कंसारी सहित भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।








