Home चर्चा में सरगुजा पुलिस द्वारा म्यूल अकाउण्ट के विरूद्व ताबड़तोड कार्यवाही। थाना गांधीनगर के...

सरगुजा पुलिस द्वारा म्यूल अकाउण्ट के विरूद्व ताबड़तोड कार्यवाही। थाना गांधीनगर के दो अलग-अलग प्रकरण में 02 आरोपी गिरफ्तार।

10
0
सरगुजा संवाददाता – विकास अग्रवाल
अंबिकापुर।
दोनों म्यूल खातों के विरूद्व दीगर राज्य कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गुजरात, तेलंगाना व उत्तरप्रदेश से ऑनलाईन शिकायत दर्ज।
थाना गांधीनगर पुलिस के द्वारा प्रकरण में संलिप्त आरोपियों के विरूद्व सख्त कार्यवाही।
डीआईजी एवं एसएसपी श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देश पर सरगुजा पुलिस द्वारा म्यूल अकाउण्ट, पीओएस, फर्जी सिम धारकों इत्यादि के जांच/तस्दीक उपरांत संलिप्त आरोपियों के विरूद्व लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में  थाना गांधीनगर पुलिस द्वारा म्यूल अकाउण्ट में संलिप्त खाता धारकों के विरूद्व दो अलग-अलग प्रकरण पंजीबद्व कर कुल 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि पुलिस मुख्यालय (तकनीकी सेवाऐं) नवा रायपुर के द्वारा म्यूल अकाउण्ट के विरूद्व सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। थाना गांधीनगर पुलिस द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक में संचालित म्यूल अकाउण्ट खाता क्रमांक 80280200002383 धारक गुफरान जाहिद पिता मोहम्मद परवेज आलम, उम्र 32 वर्ष, निवासी तकिया शरीफ, रनपुरखुर्द थाना कोतवाली अम्बिकापुर, जिला सरगुजा के विरूद्व अपराध क्रमांक 252/2026 धारा 318(4),317(4) बीएनएस पंजीबद्व किया गया है, म्यूल अकाउण्ट बैंक खाते के विरूद्व दीगर राज्य कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गुुजरात और तेलंगाना से साइबर पुलिस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन शिकायत दर्ज है। जिसके खाते में ऑनलाईन माध्यम से विभिन्न राशि प्राप्त होना पाया गया है। प्रकरण पंजीबद्व उपरांत आरोपी गुफरान जाहिद को थाना तलब कर पूछताछ एवं मेमोरेण्डम कथन में जुर्म स्वीकार कर अपने बैंक खाता को एक व्यक्ति को 5000/-रूपये में बेचना बताया, आरोपी के द्वारा अपना मोबाईल पेश किया जिसे जप्त किया गया है, संबंधित आरोपी के द्वारा अपराध घटित करने एवं इसके विरूद्व अपराध सबुत पाये जाने से विधिवत् रूप से दिनंाक 29/05/2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि पुलिस मुख्यालय (तकनीकी सेवाऐं) नवा रायपुर के द्वारा म्यूल अकाउण्ट के विरूद्व सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। थाना गांधीनगर पुलिस द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक में संचालित म्यूल अकाउण्ट खाता क्रमांक 59210200000274 धारक तजमुल अंसारी पिता परवेज अंसारी, उम्र 25 वर्ष, निवासी तकिया शरीफ रनपुरखुर्द थाना कोतवाली अम्बिकापुर, जिला सरगुजा के विरूद्व अपराध क्रमांक 253/2026 धारा 318(4),317(4) बीएनएस पंजीबद्व किया गया है, म्यूल अकाउण्ट बैंक खाते के विरूद्व दीगर राज्य राज्य कर्नाटक, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना से साइबर पुलिस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन शिकायत दर्ज है। जिसके खाते में ऑनलाईन माध्यम से विभिन्न राशि प्राप्त होना पाया गया है। प्रकरण पंजीबद्व उपरांत आरोपी तजमुल को थाना तलब कर पूछताछ एवं मेमोरेण्डम कथन में जुर्म स्वीकार कर अपने बैंक खाता को एक व्यक्ति को 5000/-रूपये में बेचना बताया, आरोपी के द्वारा अपना मोबाईल पेश किया जिसे जप्त किया गया है, संबंधित आरोपी के द्वारा अपराध घटित करने एवं इसके विरूद्व अपराध सबुत पाये जाने से विधिवत् रूप से दिनंाक 29/05/2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना गांधीनगर से थाना प्रभारी/निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, आरक्षक अरविंद उपाध्याय, अमृत सिंह, विकास सिंह, रिषभ सिंह की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here