Home चर्चा में निजी भूमि पर ट्रांसफार्मर स्थापित होने की शिकायत, ग्रामीणों ने कलेक्टर से...

निजी भूमि पर ट्रांसफार्मर स्थापित होने की शिकायत, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

18
0

सारंगढ़ संवाददाता अशोक मनहर

सारंगढ़। ग्राम पंचायत परसदा बड़े के महंत पारा में स्थापित विद्युत ट्रांसफार्मर को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ को शिकायत सौंपते हुए मामले की जांच और ट्रांसफार्मर को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है।
भूमि स्वामी हेमंत पटेल, ग्राम पंचायत के सरपंच एवं ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि संबंधित भूमि का राजस्व विभाग द्वारा सीमांकन एवं मापन कराया गया, जिसमें ट्रांसफार्मर निजी भूमि के भीतर पाया गया। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इसके कारण भूमि के उपयोग में कठिनाई हो रही है तथा सुरक्षा संबंधी खतरा भी बना हुआ है।
ग्रामीणों ने अपने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि ट्रांसफार्मर की स्थापना के पूर्व भूमि स्वामी की सहमति एवं आवश्यक वैधानिक अनुमति प्राप्त किए जाने संबंधी जानकारी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में उन्होंने स्थापना प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
शिकायतकर्ताओं ने कलेक्टर से अनुरोध किया है कि पूरे मामले की जांच कराकर संबंधित विभाग को ट्रांसफार्मर को वर्तमान स्थान से हटाकर अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए जाएं तथा जांच में जो तथ्य सामने आएं, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि यह मामला लंबे समय से लंबित है और जनहित एवं सुरक्षा को देखते हुए शीघ्र कार्रवाई आवश्यक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here