सारंगढ़ संवाददाता – लक्ष्मी नारायण लहरे
सारंगढ़ । युवा हस्ताक्षर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी की जन्म दिवस को भाजपा के नेताओं ने हर्षोल्लास से मनाया । उनकी जन्म दिवस पर खुशी जाहिर किए । सारंगढ़ जिला मुख्यालय में ओ पी चौधरी की जगह जगह जन्म दिवस मनाया गया वहीं सारंगढ़ मुख्यालय के नेताओं ने सारंगढ़ नगर के प्रांजल दिव्यांग विशेष स्कूल पहुंचकर बच्चों के बीच जन्म दिवस मनाए और बच्चों को मिठाई केक खिलाए । प्रांजल विशेष स्कूल में सारंगढ़ जिला के
भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भुवन लाल मिश्रा ,भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हितेश अजगले के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन वित्त मंत्री ओपी चौधरी की जन्मदिन प्रांजल दिव्यांग स्कूल के बच्चों के बीच मनाई गई ।वही जन्म उत्सव में भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद हरिप्रिया , जीवन रात्रे, मनोज जायसवाल और अन्य भाजपा नेता पहुंचे हुए थे । संस्था के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती हिरा देवी निराला ,विशेष शिक्षक प्रांजल एवं दिव्यांग बच्चे उपस्थित रहे। बच्चों में उत्सुकता देखी गई ।









