Home चर्चा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत बलौदा के ग्राम पंचायत चारपारा में विशेष...

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत बलौदा के ग्राम पंचायत चारपारा में विशेष कार्यक्रम का किया गया आयोजन

9
0

जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल

जांजगीर-चांपा 04 जून 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदा के ग्राम चारपारा में महिला एवं बाल विकास द्वारा संचालित ’’बेटी बचाओं बेटी पढाओं’’ कार्यक्रम अंतर्गत ’’ग्लोबल डे ऑफ पैरेन्ट्स’’ दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती अनिता अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी एवं सशक्त बनाने के साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। कार्यकम में कहा गया कि बेटियों को सही-गलत की पहचान कर जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करना परिवार और समाज की साझा जिम्मेदारी है। इस अवसर पर बच्चों को अपने माता-पिता का सम्मान करने, उनकी बातों को समझने और जीवन में अपनाने का संदेश भी दिया गया। साथ ही माता-पिता द्वारा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए किए जाने वाले त्याग एवं योगदान पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में श्री रमाकांत साहू, श्रीमती द्रौपती साहू, श्रीमती मानीबाई, श्री संतोष पटेल सहित पर्यवेक्षक श्रीमती विनिता शर्मा, श्रीमती लता ठाकुर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं तथा बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here