सोमन साहू/आरंग –
भाजपा मंडल आरंग के सक्रिय नेता अशोक यादव को प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा एक महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया हैं उन्हें भारतीय जनता पार्टी आरंग मंडल के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री के रूप में नया दायित्व दिया गया हैं। आपको बता दे कि अशोक यादव लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उन्होंने रायपुर ग्रामीण स्तर से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करते हुए मंडल मंत्री,शक्तिकेंद्र संयोजक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। इसके साथ हुवे विधानसभा और लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।
अशोक यादव ने कहा कि दिए गए जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे उन्होंने प्रदेश भाजपा जिला रायपुर ग्रामीण आरंग भाजपा मंडल और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व व भाजपा के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद आभार व्यक्त किया।








