Home चर्चा में रिश्तेदारों को समझाने पहुंचे परिजनों पर फायरिंग: देशी रिवाल्वर और कट्टे के...

रिश्तेदारों को समझाने पहुंचे परिजनों पर फायरिंग: देशी रिवाल्वर और कट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

41
0

दीपक ठाकुर/सक्ती। घरेलू विवाद में समझाइश देने पहुंचे रिश्तेदारों पर जानलेवा फायरिंग करने के मामले में सक्ती पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से एक देशी रिवाल्वर, एक देशी कट्टा और घटनास्थल से फायरिंग में इस्तेमाल कारतूस का खाली खोखा बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम कर्रापाली निवासी दिलेश्वर सिदार अपनी पत्नी के साथ मारपीट और प्रताड़ना करता था। इसी संबंध में समझाने पहुंचे रिश्तेदारों के साथ विवाद के बाद आरोपी ने अपने साथी सोमदेव सिदार के साथ मिलकर उन्हें रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी और दिलेश्वर सिदार ने रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। हालांकि सभी लोग समय रहते झुककर पीछे हट गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना की शिकायत पर थाना सक्ती में मामला दर्ज कर पुलिस अधीक्षक प्रफ्फुल कुमार ठाकुर के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना स्वीकार कर ली, जिसके बाद उनके कब्जे से हथियार बरामद किए गए।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर उप जेल सक्ती भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here