पटना में पिछले दिनों खान सर की कोचिंग पर हुए फायरिंग मामले में पुलिस अब खान सर की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। पटना के कदमकुआं थाने में फैसल खान उर्फ खान सर के खिलाफ फायरिंग और आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई उनकी कोचिंग से फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद हुई है। वहीं खान सर का कहना है कि गोलीबारी सेल्फ डिफेंस में की गई थी। हालांकि, खान सर ने कहा कि FIR की जानकारी मुझे नहीं हैं। मैं जांच में पूरा सहयोग करूंगा। उन्होंने कहा कि सेल्फ डिफेंस में गार्ड्स ने फायरिंग की है, उनकी एजेंसी इस बात को देखेगी।
खान सर के इस बयान के बाद मामला गर्मा गया और छात्रों में दहशत फैल गई। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पटना पुलिस ने कहा कि अब तक फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं वायरल वीडियो और अन्य सबूतों के आधार पर खान ग्लोबल स्टडीज के दो सुरक्षा गार्डों को भी हिरासत में लिया गया है और अब खान सर की तलाश की जा रही है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।








