Home कोरबा विश्व पर्यावरण दिवस पर कमला नेहरू महाविद्यालय की रासेयो इकाई का पौधारोपण...

विश्व पर्यावरण दिवस पर कमला नेहरू महाविद्यालय की रासेयो इकाई का पौधारोपण अभियान, पौध संरक्षण की दिलाई शपथ

15
0

‘एक पेड़ मां के नाम’ और ‘मेरी धरती मेरा कर्तव्य’ अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर एवं गोदग्राम भादा में लगाए गए फलदार और औषधीय पौधे

कोरबा।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कमला नेहरू महाविद्यालय, कोरबा की राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) इकाई द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के अंतर्गत व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर के मार्गदर्शन तथा रासेयो जिला संगठक वाय. के. तिवारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में अपराजिता, मधुकामिनी, पत्थरचट्टा, स्पाइडर प्लांट, स्नेक प्लांट, गिलोय सहित विभिन्न औषधीय एवं सजावटी पौधों का रोपण किया।

इस अवसर पर रासेयो कार्यक्रम अधिकारी सुश्री प्रीति महंत, भूगर्भ विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापिका सुश्री विशुभा सिंह, वरिष्ठ स्वयंसेवक साहिल गुप्ता, ऋषभ राजवाड़े, रामकुमारी पटेल, कहकशा परवीन, नीलम कुमार, सागर सिंह सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

 

पर्यावरण संरक्षण के लिए किया प्रेरित

रासेयो जिला संगठक वाय. के. तिवारी ने विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की थीम “पौधारोपण—प्रकृति, जलवायु और हमारे भविष्य के लिए” को सार्थक बताते हुए स्वयंसेवकों को पौधों को मित्र की तरह संरक्षित एवं संवर्धित करने के लिए प्रेरित किया। स्वयंसेवकों ने महात्मा गांधी अर्बन इंडस्ट्रियल गार्डन में आयोजित पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण एवं व्याख्यानमाला कार्यक्रम में भी सक्रिय सहभागिता निभाई।

गोदग्राम भादा में फलदार पौधों का रोपण

‘मेरी धरती, मेरा कर्तव्य’ अभियान के तहत रासेयो स्वयंसेवकों ने गोदग्राम भादा की हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों की बाड़ियों में फलदार पौधों का रोपण किया।

जिला संगठक वाय. के. तिवारी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत भादा के पंच सत्यनारायण यादव के परिवार के साथ मंत्रोच्चार के बीच उनकी बाड़ी में बादाम का पौधा लगाया गया। वहीं शत्रुघ्न दास महंत की बाड़ी में अमरूद और जामुन तथा बलराम यादव की बाड़ी में बादाम के पौधे रोपित किए गए। इस दौरान सभी ने पौधों की सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में जितेश यादव, देवेश यादव, अंकुश यादव, आरुषि महंत, छाया यादव सहित स्थानीय स्वयंसेवकों एवं ग्रामीणों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।

अमृत वाटिका में की जलसेवा

पौधारोपण के उपरांत स्वयंसेवकों ने अमृत वाटिका में जलसेवा कर पौधों की देखभाल की तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनके संरक्षण और संवर्धन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना भी रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here