Home चर्चा में भखारा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव बना फिर चर्चा का केंद्र,पुलिस महकमा...

भखारा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव बना फिर चर्चा का केंद्र,पुलिस महकमा अनजान या महेरबान उठ रहे सवाल

25
0
रिपोर्ट- खिलेश साहू
धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव फिर इस बार चर्चा में है इस बार चर्चा का विषय कच्ची शराब (महुआ शराब) नही है, बता दे कि लॉक डाउन के समय भखारा थाना क्षेत्र के रामपुर और कोपोडीही गांव पूरा छत्तीसगढ़ में चर्चा का विषय बना हुआ था लॉक डाउन के समय न केवल आसपास के लोग बल्कि दुर्ग भिलाई, राजनांदगांव व रायपुर जिले के लोग भी सुबह से लेकर देर रात तक मदिरा प्रेमी इन दोनो गांव में घूमते नजर आ रहे थे, रामपुर गांव फिर चर्चा में है इस बार चर्चा का विषय महुआ शराब नही बल्कि सट्टा से जुड़ा हुआ है, सूत्रों की माने तो गांव के ही एक युवक द्वारा अवैध सट्टे का कारोबार किया जा रहा है,ग्रामीणो ने नाम न छापने के शर्त मे न्यूज 36 गढ़ के प्रतिनिधि को ये भी बताया कि पिछले कुछ महीनों से भखारा थाना क्षेत्र के ही ग्राम पचपेड़ी में भी अवैध सट्टे का कारोबार फलफूल रहा था जो वर्तमान में बंद है,पचपेड़ी में सट्टे का कारोबार बंद होने से सट्टा प्रेमी अब रामपुर की ओर रुख कर रहे है, कुछ ग्रामीणों ने हमे ये भी बताया कि रामपुर में  सट्टे का खेल भखारा थाना के एक पुलिस जवान के संरक्षण में चल रहा है,जिसे महीने की मलाई – मिठाई सहित भेंट – पूजा दी जाती हैं,हालाकि इस बात की पुष्टि न्यूज़ 36 गढ़ नही करता है, हैरानी की बात यह है कि रामपुर गांव थाना क्षेत्र से लगभग 3 से 4 किलोमीटर की दूरी पर है, इसके बावजूद पुलिस को सट्टे जैसे कारोबार का जानकारी न होना अपने आप मे सवाल खड़ा करता हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here