Home चर्चा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा तोहफा: छाती बनेगा नगर पंचायत, सड़क...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा तोहफा: छाती बनेगा नगर पंचायत, सड़क और महाविद्यालय भवन को हरी झंडी”

10
0
रिपोर्ट-खिलेश साहू
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का आभार एवं छाती के नागरिकों को बधाई – रंजना साहू
धमतरी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी जिले के लिए एक साथ तीन बड़ी घोषणाएं कर दीं। क्षेत्रवासियों की जरूरतों को देखते हुए CM ने मंच से ही छाती को नगर पंचायत बनाने, छाती से झुरानवागाँव तक सड़क बनाने और महाविद्यालय भवन की मंजूरी देने का ऐलान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार का फोकस गांव-गांव तक विकास पहुंचाना है। छाती को नगर पंचायत का दर्जा मिलने से यहां अब बेहतर सफाई, स्ट्रीट लाइट, नाली-नाला और मूलभूत सुविधाओं के लिए अलग से फंड मिलेगा। स्थानीय लोगों ने इस फैसले पर खुशी जताते हुए सरकार और रंजना साहू का आभार जताया।
इसी दौरे में मुख्यमंत्री साय ने छाती से झुरानवागाँव तक सड़क को “जबरदस्त सड़क” के रूप में विकसित करने की बात कही। नई सड़क बनने से किसानों को मंडी तक फसल ले जाने में सुविधा होगी और ग्रामीणों का आवागमन भी आसान होगा। इसके साथ ही क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग पर महाविद्यालय भवन की भी स्वीकृति दे दी गई। भवन बनने से धमतरी अंचल के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा।
कार्यक्रम में मौजूद भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रंजना साहू ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि छाती का नगर पंचायत बनना, सड़क शिक्षण भवन की मंजूरी – ये तीनों घोषणाएं क्षेत्र के विकास की दिशा तय करेंगी। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री के इस फैसले का स्वागत किया और “जय छत्तीसगढ़,जय भाजपा” के नारे लगाए।
इस दौरान भाजपा भोथली मंडल अध्यक्ष मिसरी पटेल,बल्ला चंद्राकर,पूर्णिमा साहू,प्रीतम साहू सहित अनेक भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री का आभार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here