Home चर्चा में शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका से अनाचार, पुलिस सहायता के...

शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका से अनाचार, पुलिस सहायता के राहौद की सक्रियता से आरोपी गिरफ्तार भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

7
0
संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
आरोपी राजा कुमार यादव उर्फ सोनू उम्र 21 वर्ष, निवासी पकरिया पारा राहौद, थाना शिवरीनारायण
नाबालिग बालिका से संबंधित अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैण्डन यार्क के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी शिवरीनारायण श्री तोमेश वर्मा के नेतृत्व में पुलिस सहायता केंद्र राहौद प्रभारी ने सक्रियता से आरोपी को पकड़ा किया।
 घटना का विवरण पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 254/2026 धारा 64(2)(एम) बीएनएस एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया था। प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर  अनाचार करने की बात सामने आने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
 उपरोक्त कार्यवाही में ASI  राजेंद्र सिंह क्षत्रिय पुलिस सहायता केंद्र राहौद प्रभारी एवं स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here