कनिष्का फाउंडेशन छत्तीसगढ़, रायपुर
जब राजधानी रायपुर भीषण गर्मी की चपेट में हो, आसमान के साथ-साथ जमीन का तापमान भी असहनीय हो जाता है। ऐसे कठिन समय में शहर की सड़कों और बस्तियों में रहने वाले अनेक जरूरतमंद परिवार खुले आसमान के नीचे जीवनयापन करने को मजबूर हैं। उनके पास न तो पर्याप्त भोजन उपलब्ध है, न ही पहनने के लिए पर्याप्त वस्त्र, और न ही बच्चों के पैरों को तपती जमीन से बचाने के लिए चप्पल-जूते।

इन्हीं संवेदनशील परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कनिष्का फाउंडेशन छत्तीसगढ़, रायपुर द्वारा आज प्रातःकाल एक सेवा गतिविधि का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य के अंतर्गत रायपुर के लालपुर बस्ती एवं पचपेड़ी नाका क्षेत्र में जरूरतमंद बच्चों और परिवारों के बीच चाय, बिस्किट, नाश्ता, कपड़े, चप्पल तथा चॉकलेट का वितरण किया गया।
इस अवसर पर लगभग 40 से ज्यादा बच्चों एवं जरूरतमंद लोगों को चप्पल और कपड़े वितरित किए गए, वहीं लगभग 100 से ज्यादा लोगों के लिए चाय एवं बिस्किट की व्यवस्था की गई। संस्था के इस प्रयास से बच्चों एवं जरूरतमंद परिवारों को राहत मिली तथा उनके चेहरों पर खुशी और संतोष की मुस्कान देखने को मिली।

इस पुनीत सेवा कार्य में संस्था की अध्यक्ष खुशबू शर्मा के नेतृत्व में उपाध्यक्ष मोहित पुजारी, सचिव आशीष द्विवेदी, सहयोगी सदस्य शकीला खान, नाज़नीन खान एवं बरखा शर्मा का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा।
सेवा कार्य के दौरान संस्था के सदस्यों ने जरूरतमंद लोगों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं को समझने का प्रयास भी किया। संस्था की अध्यक्ष खुशबू शर्मा ने बताया कि कनिष्का फाउंडेशन समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्यरत है तथा आगामी 19 तारीख को पुनः इसी क्षेत्र में सेवा गतिविधि आयोजित कर बच्चों एवं जरूरतमंद लोगों को आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी।
कनिष्का फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग एवं मानवता की भावना को मजबूत करना है। संस्था भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यों को निरंतर जारी रखेगी, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके।
“सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, और जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है।”
जारीकर्ता:
कनिष्का फाउंडेशन छत्तीसगढ़, रायपुर
जनसंपर्क प्रकोष्ठ
6262702685








