Home चर्चा में पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी भक्ति सत्संग महोत्सव में शामिल, लिया आशीर्वाद।

पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी भक्ति सत्संग महोत्सव में शामिल, लिया आशीर्वाद।

8
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी भक्ति सत्संग महोत्सव में शामिल, लिया आशीर्वाद। राजिम,,, पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर राजिम कुंभ क्षेत्र में विविध धार्मिक आयोजन का क्रम अनवरत जारी है इसी कड़ी में सत्यनारायण मंदिर समीप निषाद भवन नवापारा में भक्तिरस एवं नगरवासी नवापारा के तत्वाधान में 9 जून से 11 जून तक त्रि दिवसीय भक्ति सत्संग महोत्सव का मंगलमय आयोजन किया गया इस दिव्य आयोजन में राजा मोरध्वज की पावन नगरी से पधारे पंडित सत्यम दीवान श्रीधाम श्रोताओं को भागवत कथा का रसपान करा रहे थे पूज्य श्री महाराज जी ने कहा कि पावन पुरुषोत्तम मास में कथा श्रवण की बड़ी महिमा है साधक को भजन कीर्तन श्रवण सत्संग का अक्षय पुण्य लाभ प्राप्त होता है उन्होंने कहा कि तन का छूटना मृत्यु है किन्तु मन का छूटना मुक्ति है आचार्य श्री ने कहा कि हमारे पास तीन साधन हैं तन मन धन तन की शुद्धि स्नान से मन की शुद्ध प्रभु भजन से तथा धन की शुद्धि दान से है इस सत्संग महोत्सव में नगर पालिका की अध्यक्षा ओमकुमारी संजय साहू तथा वार्ड नंबर 14 के पार्षद जीना निषाद ने उपस्थित होकर नगरवासियों एवं प्रदेश की खुशियाली के लिए व्यास महाराज जी से आशीर्वाद ग्रहण किया उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का कुंभ राजिम में इस तरह का आयोजन सौभाग्य नहीं परम सौभाग्य का विषय है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here