आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग, 11 जून 2026 – थाना आरंग पुलिस ने मवेशी तस्करी के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य संलिप्त आरोपी की जाँच की जा रहीं है|
घटनाक्रम 09 मई की रात 12:30 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम गुदगुदा के पास घेराबंदी की। वाहन क्रमांक UP 83 CT 8790 नंबर माजदा का चालक पुलिस को देख कर भाग गया। वाहन की तलाशी में वाहन के अंदर 19 मवेशी अमानवीय तरीके से ठूंसकर बिना चारा-पानी के ले जाए जा रहे थे।
पुलिस ने माजदा जब्त कर धारा 4, 6, 10 छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 व धारा 66/192 MV Act के तहत केस दर्ज किया।
प्रकरण के विवेचना क्रम में आरोपी 01 अशोक कुमार यादव, 48 वर्ष निवासी फिरोजाबाद UP और आरोपी 02) खम्मनलाल कुर्रे, 41 वर्ष निवासी गुदगुदा आरंग को आज दिनांक 11/06/2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है!








