लखनपुर संवाददाता – विकास अग्रवाल
लखनपुर।
लखनपुर क्षेत्र में संचालित अमेरा खदान आए दिन किसी न किसी मामले को लेकर सुर्खियों में रहता है। लखनपुर ट्रक मालिक संघ ने कोयला परिवहन में भाड़ा बढ़ोतरी को लेकर ट्रक मोर्चा खोल दिया है। अमेरा खदान में ट्रांसपोर्टरों और लिपट्रों के द्वारा ₹300 प्रति टन भाड़ा घटा कर अन्य प्रांत नागालैंड से ट्रक मंगा कर कोयला परिवहन कराया जा रहा है जिससे लखनपुर ट्रक मालिक संघ में आक्रोश व्याप्त है।वहीं ट्रक मालिक संघ का कहना है कि ट्रांसपोर्टरों द्वारा प्रतिटन 300 भाड़ा घटा दिया जिस प्रकार से डीजल ,टायर, में बढ़ोतरी सहित टोल टैक्स प्रति चक्कर 6000 हजार रुपए देना पड़ रहा है उस ट्रक मालिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।11 जून दिन गुरुवार की दोपहर लगभग 2 बजे ट्रक मालिक संघ के सदस्यों ने अमेरा खदान पहुंचकर ट्रांसपोर्टों और लिफ्टरो से मुलाकात कर मांग किया है कि पूर्व में महासमुद्र का 1700 सो रुपए प्रतिटन, तिल्दा ₹1500, रायगढ़ ₹1300 प्रति टन भाड़ा दिया जा रहा था उसे भाड़े में प्रतिटन ₹300 गिरावट करने से ट्रक मालिक को भारी परेशानियों का सामना कर पड़ रहा है।
साथ ही ट्रांसपोर्टों के द्वारा नागालैंड से ट्रक मंगवाकर अमेरा खदान से तिल्दा रायपुर रायगढ़ महासमुद्र कोयला का परिवहन किया जा रहा है। जो ट्रक मालिकों के साथ अन्याय है।पूर्व में दिए जा रहे भाड़ा को यथावत रखने आग्रह किया गया है। मांगे पूरी नहीं होने पर 15 जून से ट्रक मालिक संघ के द्वारा अमेरा खदान में हड़ताल करने की चेतावनी दी गई है। वही सरगुजा संभाग के ट्रक मालिक संघ के द्वारा इस हड़ताल का समर्थन किया जा रहा है। ट्रक मालिक संघ सदस्य सुरेश साहू ने यहां आरोप लगाया है कि दूसरे प्रांत के ट्रकों के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में कोयला लोड कर खाली किया जा रहा है जो नियम विरोध है आरटीओ विभाग के द्वारा स्पैन मौन रखा गया है उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर आरटीओ विभाग के अधिकारियों से जांच कार्यवाही की मांग की है।इस दौरान ट्रक मालिक संघ के सदस्य सुरेश साहु एकलाख खान खान, नुमान खान, सानु संतोष साहू, अवधेश साहू, बाबा, जुगनू, केडी पाठक सहित बड़ी संख्या में ट्रक मालिक मौजूद रहे।








