भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों में संगठन को विस्तार देते हुए सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ इकाइयों का गठन किया जा रहा है जिससे भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में मजबूती के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी के द्वारा समर्पित और कर्तव्य निष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जा रही है
इसी तारतम्य में कोरबा जिले मे
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय जी की सहमति एवं भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बृजेशनाथ पाण्डेय जी के अनुमोदन एवं भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी जी की अनुशंसा से भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक अखिलेश पाण्डेय जी द्वारा भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी गठन किया गया
जिसमें कोरबा जिले के औद्योगिक क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी मंडल दीपका के कर्मठ और पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ता दिनेश गुरुद्वान को पार्टी ने जिला कार्यकारिणी सदस्य वही हेमचंद्र सोनी को भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिला विधि प्रकोष्ठ की टीम में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
भारतीय जनता पार्टी की विधि प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारिणी में नियुक्ति को लेकर दोनों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व जिला नेतृत्व और दीपका मंडल के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ट और कर्तव्य निष्ठ कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में पार्टी की रीति नीति और जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना ऐसा अपना भाव व्यक्त किया है।








