Home चर्चा में पुनर्वासित युवाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा कवच को मिली मजबूती, 115 हितग्राहियों के...

पुनर्वासित युवाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा कवच को मिली मजबूती, 115 हितग्राहियों के बने आयुष्मान कार्ड

12
0
बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना
बीजापुर, 13 जून 2026। कलेक्टर श्री विश्वदीप के मार्गदर्शन में जिले के पुनर्वासित युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पुनर्वास केंद्र बीजापुर में विशेष शिविर आयोजित कर 115 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
इस अभियान का उद्देश्य पुनर्वास केंद्र में रह रहे युवाओं एवं अन्य हितग्राहियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। आयुष्मान कार्ड बनने से पात्र हितग्राही आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों में निःशुल्क उपचार की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर के दौरान हितग्राहियों का पंजीयन कर आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया तथा पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड तैयार किए। साथ ही योजना के लाभ, पात्रता एवं उपयोग संबंधी जानकारी भी प्रदान की गई।
जिला प्रशासन द्वारा संचालित इस पहल से पुनर्वासित युवाओं में उत्साह देखा गया। अधिकारियों ने बताया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं।
जिला प्रशासन ने कहा कि समाज की मुख्यधारा में लौट रहे युवाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं रोजगार संबंधी आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए उन्हें विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जा रहा है, ताकि वे आत्मनिर्भर एवं सम्मानजनक जीवन की ओर अग्रसर हो सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here