सरगुजा संवाददाता – विकास अग्रवाल
अम्बिकापुर।
भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ, सरगुजा द्वारा आज संकल्प भवन, अम्बिकापुर में निःशुल्क विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आम नागरिकों की विभिन्न विधिक समस्याओं का निराकरण करते हुए उन्हें आवश्यक कानूनी परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

शिविर में मैनपाट के कमलेश्वरपुर निवासी अहिवरन दास एवं मटकू दास अपने पारिवारिक बंटवारा संबंधी प्रकरण को लेकर उपस्थित हुए। वहीं राम उरांव अपने चार भाइयों के मध्य भूमि विवाद संबंधी मामले के समाधान हेतु शिविर में पहुंचे। ग्राम भकुरा तहसील अम्बिकापुर के बिजली उपभोक्ता लवांग साय अपनी पत्नी प्रभा विश्वकर्मा अत्यधिक बिजली बिल जो 38660 रुपये के निराकरण हेतु आए थे सभी प्रकरणों में उपस्थित अधिवक्ताओं द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता एवं आवश्यक कानूनी परामर्श प्रदान किया गयाएवं निःशुल्क आवेदन भी बना कर हितग्राहियों को दिया गया।

कार्यक्रम में अतिथि विद्याभूषण श्रीवास्तव की विशेष उपस्थिति में जिला संयोजक जन्मेजय पाण्डेय के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष तथा अधिवक्ताओं में श्यामलाल गुप्ता, संजीव कुमार सेठ, अरविन्द कन्नौजिया, उदयप्रकाश सिन्हा, श्रीमती आशा जायसवाल, विवेक पाण्डेय, धनंजय मिश्रा, अमरेन्द्र गुप्ता, ज्योति मंडल, विजया सिदार तथा भाजपा पदाधिकारियों में अजय सोनी, दिनेश शुक्ला, नीलेश सिंह एवं आमजन उपस्थित रहे।
शिविर में जनमेजय पांडेय ने कहा कि विधिक सहायता शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों को सरल एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। भविष्य में भी विधि प्रकोष्ठ द्वारा इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।








