Home चर्चा में 6 लाख मेट्रिक टन पायलट प्लान की मांग को लेकर जनविकास कल्याण...

6 लाख मेट्रिक टन पायलट प्लान की मांग को लेकर जनविकास कल्याण समिति ने निकाली मशाल रैली

8
0
बलौद संवाददाता – शब्बीर कुरैशी
दल्ली राजहरा ,
लौह अयस्क नगरी से लगातार बीएसपी प्रबंधन सुविधाओं से अपने हाथ खींच रहा है और जो योजनांतर्गत प्लांट शुरू होना है उसे भी अन्यत्र स्थानांतरित करने की तैयारी कर रहे हैं ।
दल्ली माइंस में 1 लाख मैट्रिक टन का पायलट प्लांट पहले ही संचालित है जिसमें सैकड़ों युवाओं को रोजगार मिला ।
इसके साथ ही यहां 6 लाख मीट्रिक टन पायलट प्लांट प्रस्तावित है जिसे शुरू करा जाना है दल्ली माइनस में , परन्तु अधिकारियों के लालच और मुनाफाखोरी के कारण अब उसे स्थानांतरित किए जाने की खबर है ।
इस प्रस्तावित पायलट प्लांट के स्थापना से नगर और आस पास के सीमावर्ती क्षेत्रों के हजारों युवाओं को रोजगार मिलना है , जिससे सभी की आजीविका आसान होगी परंतु इस स्थानांतरण की खबर से नगर एवं आस पास के क्षेत्र के लोगों के रोष व्याप्त है ।
इस प्रस्तावित पायलट प्लांट स्थानांतरण का विरोध करने राजहरा नगर पालिका वार्ड 24 के पार्षद , समाजसेवी श्री विशाल मोटवानी के नेतृत्व में जनकल्याण विकास समिति के तत्वावधान में दिनांक 12/06/2026 को समिति अध्यक्ष श्री रवि नेताम संग समिति के देव भंडारी , पुराण करपाल ग्राम धोबेदंड से विशाल रैली निकाली गई जिसमें बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ रैली को जैन भवन चौक के मंच से संबोधन और स्थानांतरण पर उग्र आंदोलन के हुँकार के साथ समाप्ति की गई ।
रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और विरोध प्रदर्शन को व्यापारी संघ तथा परिवहन संघ का साथ प्राप्त हुआ जिससे प्रदर्शनकारियों में और जोश आया  ।
हमारे द्वारा अभी केवल सांकेतिक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया है , परन्तु प्लांट के स्थानांतरण पर उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी बीएसपी प्रबंधन के शिकारियों की होगी । बात नगर के भविष्य की है , हम आखिरी साँस तक लड़ेंगे और बीएसपी के प्लांट में तला लगने में देर नहीं लगेगी : विशाल मोटवानी
नगर विकास की बात है , हजारों युवा बेरोजगारों को आजीविका का साधन मिलने के हक से बीएसपी युवाओं को वंचित नहीं कर सकती , व्यापारी संघ समिति के साथ हर आंदोलन में खड़ा रहेगा : गोविंद वाधवानी , अध्यक्ष व्यापारी संघ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here