Home चर्चा में नाचा गम्मत के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार रजीत चक्रधारी पुनः बनाये गये प्रदेश...

नाचा गम्मत के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार रजीत चक्रधारी पुनः बनाये गये प्रदेश अध्यक्ष

11
0

संवाददाता – अब्दुल रफ़ीक खान

बालोद जिले के झलमला गंगा मैया मंदिर प्रांगण में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय नाचा गम्मत लोक कलाकार कल्याण महासंघ के तत्वावधान में वार्षिक बैठक आहूत किया गया जिसमें प्रदेश पदाधिकारीयों का पांच वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण होने के पश्चात कार्याकारिणी को भंग करते हुए नया कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें प्रदेश भर के 15 जिले के आये हुए जिला अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों के द्वारा सर्वसहमति से प्रदेश पदाधिकारियों का मनोनीत किया गया, जिसमें
छत्तीसगढ़ प्रदेश के अनमोल धरोहर पारंपरिक लोक विधा नाचा गम्मत के संरक्षण संवर्धन एवं उनके उत्थान के लिए रजीत चक्रधारी द्वारा किए गए सक्रिय रुप से निरंतर कर रहे सराहनीय कार्य के लिए सुप्रसिद्ध लोक कलाकार रजीत चक्रधारी जी संस्था प्रमुख कका भतीजा नाचा गम्मत सराईपाली (कोमाखान,)जिला महासमुन्द को पुनः प्रदेश अध्यक्ष सर्व सहमति से मनोनीत किया गया है , ज्ञात है कि रजीत चक्रधारी छत्तीसगढ़ प्रदेश के 18 जिलों के 455 नाचा गम्मत संस्था को एक जुट करते हुए महासंघ का निर्माण कर प्रदेश भर में विलूप्त हो रहे नाचा गम्मत के संरक्षण संवर्धन एवं उनके प्रचार प्रसार करते हुए प्रदेश के अनेक जिलों में प्रदेश स्तरीय नाचा गम्मत महोत्सव एवं जिला स्तर पर जिला स्तरीय महोत्सव का सफल आयोजन करते हुए प्रचार प्रसार कर नाचा गम्मत को छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित विश्व पटल पर एक अलग पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया,साथ ही नाचा गम्मत से कलाकारों के पीड़ा को शासन प्रशासन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाया,
साथ ही नाचा गम्मत को शिक्षा स्वास्थ्य एवं रोजगार से जोड़ते हुए उनके अनेको पहल कलाकारों के लिए सराहनीय रहा।
साथ ही उपाध्यक्ष माखन लाल साहू बरही सांकरा बालोद, सचिव,भूपेश रजक जी,साल्हेटोला कांकेर, कोषाध्यक्ष कमल नारायण देशमुख संरक्षक तिलेश्वर वर्मा राजनांदगांव, सलाहकार संरक्षक पद्मश्री डोमार कुंवर, सलाहकार,बलराम साहू निपानी बालोद, सलाहकार धु्व साहु अंगारी, सुभाष पटेल, मोहला मानपुर, मिडिया प्रभारी टीकम वर्मा राजनांदगांव, कार्यकारिणी सदस्य चेतन पटेल,इस प्रकार से
पून: प्रदेश अध्यक्ष बनने पर प्रदेश भर के नाचा गम्मत कलाकारों में खुशी लहर है, साथ ही जिला नाचा संघ धमतरी जिला अध्यक्ष देवनारायण साहु , रायपुर जिला अध्यक्ष उत्तर साहू, कांकेर, जिला अध्यक्ष प्रकाश पटेल,
बालोद जिला अध्यक्ष गोपाल यादव, राजनांदगांव जिला अध्यक्ष खिलावन साहु, मोहला मानपुर, जिला अध्यक्ष सुखदेव धनकर, जिला अध्यक्ष महासमुन्द ऐतराम साहु सहित रितेश चक्रधारी, मोतीराम पटेल, ओमप्रकाश चक्रधारी,विकाश वैष्णव,शुकालू बघेल,नेमाराम चक्रधारी ,संतोष पटेल,मोहन साहु बिरकोनी,लोक गायक डिमान सेन,लोक गायक टीकम पटेल,लोक गायक विश्राम यादव,लोक गायक निजाम कन्हापुरिहा,लोक गायक, विनोद दिवान,मसहुर नाल वादक बालेश पटेल, सहित अंचल के अनेको कलाकारों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here