Home चर्चा में बागेश्वर गौ सेवा धाम ने धूमधाम से मनाया 8वां स्थापना दिवस: गौ...

बागेश्वर गौ सेवा धाम ने धूमधाम से मनाया 8वां स्थापना दिवस: गौ माता की महाआरती कर खिलाया छप्पन भोग

12
0
आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग /जीव दया और गौ संरक्षण के संकल्प को दोहराते हुए आरंग स्थित बागेश्वर गौ सेवा धाम ने अपना 8वां स्थापना दिवस बेहद हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाया। इस अवसर पर धाम परिसर में विशेष धार्मिक और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गौ भक्तों ने हिस्सा लिया।
स्थापना दिवस की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गौ माता की विशेष महाआरती से हुई। गौ सेवा धाम के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर गायों की पूजा-अर्चना की और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
इस खास मौके पर गौ माताओं के लिए विशेष ‘छप्पन भोग’ की व्यवस्था की गई थी। धाम में मौजूद सभी गायों को पौष्टिक आहार के साथ-साथ उनके पसंदीदा फल और पकवान परोसे गए, जिसमें मुख्य रूप से  हरा चारा,केला,तरबूज,चावल,रोटी आदि शामिल रहे।
आरती और भोग के पश्चात गौ माता के संरक्षण और संवर्धन पर एक विशेष विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने बेसहारा और बीमार गायों की सुरक्षा पर जोर देते हुए अपने विचार साझा किए तथा आठ वर्षों के बेमिसाल सफर को याद करते हुवे गौ माता को भारतीय संस्कृति का मान और भारतीय अर्थ व्यवस्था का रीढ़ बताया इस अवसर पर सतीश अग्रवाल,संदीप शर्मा,राहुल जोशी संतोष सोनी, अमिताभ अग्रवाल ,हरीश दीवान ,अजीत शर्मा,सुदीप शर्मा, अनुराग तिवारी,प्रहलाद लोधी , छननू साहू ,हुलेश्वर साहू,सुशील यादव यशोदा लोधी आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here