Home चर्चा में पड़रिया धाम में त्रिदिवसीय यज्ञ_अनुष्ठान का भंडारा के साथ हुआ समापन …

पड़रिया धाम में त्रिदिवसीय यज्ञ_अनुष्ठान का भंडारा के साथ हुआ समापन …

12
0
 बाबा धाम की विकास में श्रद्धालू अपना योगदान सुनिश्चित करें…अधिवक्ता चितरंजय पटेल 
बाबा धाम की विकास में श्रद्धालू अपना योगदान सुनिश्चित करें, यह बात हिंदू जागरण मंच के जिला प्रमुख एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बाबा धर्मराज की तपस्थली पड़रिया धाम भूल_भुलैया जंगल में आयोजित  त्रिदिवसीय यज्ञ अनुष्ठान के समापन अवसर पर कहते हुए श्रद्धालुओं को बताया कि यज्ञ_हवन_आहुति के त्रिदिवसीय आयोजन से बाबा धाम उर्जान्वित हुआ है जिसका लाभ श्रद्धालुओं को भी मिलेगा। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि धाम के विकास में आप सब तन_मन धन से अपनी भूमिका अदा करें।
आज वन आच्छादित ग्राम छीता पड़रिया कानन में अखंड रामायण पाठ,गीत_ संगीत व भजन के साथ हवन यज्ञ आहुति तथा अग्नि तपस्या के बीच साधु_संत और श्रद्धालुओं का अद्भुत समागम का समापन हो गया जहां बाबा धर्मराज ने लोक कल्याणार्थ तपस्या में लीन रहकर यज्ञ में आहुतियों के साथ लोक कल्याण कामना किया।
 इस संबंध में ज्ञानकुंज पब्लिक स्कूल के संचालक एवं समाज सेवी दुलीचंद साहू ने बताया कि इस त्रिदिवसीय आध्यात्मिक आयोजन के समापन पर अघोर पंथ बोइरडीह पीठाधीश्वर बाबा पुनीत शाही ने उपस्थित लोगों से कहा कि धाम के विकास में युवाओं की सहभागिता जरूरी है तो वहीं नागा संप्रदाय के पीथमपुर थानापति का आशीर्वाद श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ।
इस आयोजन को सफल बनाने ग्राम सरपंच संतोष सिदार, कमलेश चौहान, मनोज यादव, धनसिंह कुर्रे, सुरेश साहू, राजेश साहू, रोहित साहू, रामेश्वर धीवर, आदित्य चौहान,पिंकू साहू,श्याम दास वैष्णव, बाजीराव, चूड़ामणि, पचू सिदार, सोनू चौहान आदि कार्यकर्ताओं के साथ श्रद्धालु आयोजन में सक्रिय रहे।
 विदित हो कि गत करीब दो वर्ष से बाबा धर्मराज छीता पंडरिया जंगल बैगिन बैगा चौरा के निकट हनुमान लला की अनवरत साधना में लगे हुए हैं तथा हर मंगलवार और शनिवार को लोगों की समस्याओं का अपने तई निवारण करते हैं जिससे पंडरिया धाम प्रसिद्ध होकर लोगों के आस्था केंद्र बना हुआ है जिसके बारे में लोग अपने अपने तरह से बात रखते हैं पर अब तक बाबा धर्मराज के विशिष्ट साधना और सिद्धि को लेकर लोगों की जिज्ञासा बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here