लखनपुर संवाददाता – विकास अग्रवाल
लखनपुर।
नवाचारी शिक्षा, बालसंरक्षण व नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में योगदान के लिए फ़रीदाबाद में राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान
लखनपुर विकासखंड के माध्यमिक शाला गोरता में पदस्थ शिक्षिका पूर्णिमा मेहता ने अपने प्रतिभा और मेहनत से अपने विकासखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है । उन्हें मैंज़िक बुक रिकॉर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से पीएचएचडी डॉक्टरेड अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया है ।

यह सम्मान समारोह हरियाणा के फ़रीदाबाद में आयोजित किया गया जहां देश के 18 राज़्यों से चयनित 55 नागरिकों को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों और योगदान के आधार पर डॉक्टरेट की मानक उपाधि से सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सी पी यादव चेयरमैन ऑफ़ मैजिक बुक ऑफ़ रिकॉर्ड तथा डॉ. राजेंद्र सैनी वर्ल्ड वाइड मास्टर ट्रेनर्स न्यूयार्क थे ।
लखनपुर से निकलकर राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनानेवाली पूर्णिमा मेहता की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्रवासियों में ख़ुशी की लहर है। उनके परिवारवालों, ग्रामवासियों और अधिकारिगणों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे गौरव का क्षण बताया है ।








