Home चर्चा में बहरासी सरपंच का मनमानी, रीपा भवन किराया में और चारागाह गौठान के...

बहरासी सरपंच का मनमानी, रीपा भवन किराया में और चारागाह गौठान के फिनिशिंग तार एवं पोल चोरी में मिली भगत का लगा आरोप

18
0
एमसीबी संवाददाता – हनुमान प्रसाद यादव
एमसीबी: जनपद पंचायत भरतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बहरासी के आश्रित ग्राम काशी टोला में रीपा भवन का निर्माण किया गया था। जिसे सरपंच द्वारा किराया में संचालन करा पूरे सड़क एवं भवन को पूरीतरह से खंडहर में तब्दील कर गया है। सड़क पूरी तरह टूट कर नष्ट और भवन की प्लास्टर उखड़ कर टूट गया है। यह भवन महिला स्व सहायता समूह के लिए बनाया गया था। इस भवन के अलावा महिलाओं के बैठने का कोई  दूसरा जगह नहीं है, जो पूर्ण रूप से टूट कर जर्जर हो गया है। वहीं सरपंच की मनमानी शासकीय भवन को किराए में दे दिया गया है। जिससे स्व सहायता समूह के महिलाओं को बैठने व समूह संचालन में  परेशानियां होती है।
 वहीं काशी टोला में बने चारागाह गौठान को सुरक्षित रखने के लिए तार फिनिशिंग कार्य कराकर एरिया  सुरक्षित किया गया था। वहां लगे पेड़ पौधे नष्ट ना हो, किंतु सरपंच के सहयोगियों ने वहां  चोरी का अंजाम देते हुए ,फिनिशिंग तार एवं पोल का चोरी किया गया है। जनप्रतिनिधियों के अनदेखी से ग्राम पंचायत के धरोहर सुरक्षित नहीं हैं। उक्त घटना की शिकायत भरतपुर अनुविभागीय (रा.) अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी को अवगत कराया जा चुका है। अब देखना यह है कि उच्च अधिकारियों द्वारा इस घटना पर कितना खरा उतरते हैं। घटना की जांच कर कार्यवाही होती है या फिर इसी तरह का खेला चलता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here