Home चर्चा में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कुसमी में तीन दिवसीय...

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कुसमी में तीन दिवसीय जनसमस्या निवारण शिविर

10
0
बलरामपुर संवाददाता युसूफ खान
कुसमी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद पंचायत कुसमी में तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण एवं जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आवेदन प्राप्त किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा शामिल हुईं। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज, भाजपा कुसमी मंडल अध्यक्ष शशि टोप्पो, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण पैकरा ,विकेश साहू ,भाजपा नेता राजेश्वर गुप्ता ,राजा गुप्ता ,शमीम खान ,उमेश बुनकर ,कंजिया उप सरपंच विनय यादव ,अर्जुन यादव ,सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन की ओर से एसडीएम अनमोल कुमार टोप्पो, तहसीलदार रॉकी एक्का तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
 
अतिथियों ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब, किसान, महिला और युवाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामणि निकुंज ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर हितग्राहियों का पंजीकरण किया गया तथा ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण की प्रक्रिया शुरू की गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया।
कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत कुसमी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. अभिषेक पांडे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस शिविर की क्षेत्रवासियों ने सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here