Home चर्चा में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट एवं जानलेवा हमला करने...

पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट एवं जानलेवा हमला करने वाले दो सगे भाइयों को जांजगीर पुलिस ने किया गिरफ्तार

6
0
संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
 प्रार्थी एवं उसके परिजनों के साथ गाली-गलौच कर मारपीट करने का मामला, एक व्यक्ति को आई गंभीर चोट, उपचार हेतु बिलासपुर किया गया रेफर
 रिपोर्ट के चंद घंटे में दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार तथा घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा किया गया जप्त
 गिरफ्तार आरोपी
1- विक्की ठाकुर उर्फ सोमेश सिंह राजपूत उम्र 27 वर्ष, निवासी लछनपुर केराझरिया, जांजगीर
2- कन्हाई सिंह राजपूत उम्र 40 वर्ष, निवासी लछनपुर केराझरिया, जांजगीर
 मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी नोहर नाथ गोस्वामी निवासी लछनपुर केराझरिया थाना जांजगीर मे रिपोर्ट दर्ज कराया है कि कि दिनांक 05/11/26 को रात्रि अपने नाती पोती को लेकर अपने मोटर सायकल में चांपा तरफ जा रहा था कि मैं चांपा एनीकट के दुकान के पास रूका जहां लछनपुर का विक्की ठाकुर मिला जो प्रार्थी को पुरानी बात को लेकर उसे मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर यहां क्या करने आये हो बोलकर उसे मारने के लिये दौडाया तब प्रार्थी अपनी जान बचाकर अपने नाती पोतो को वही छोडकर घर के तरफ चिल्लाते हुये भागा तब विक्की ठाकुर उर्फ सोमेश सिंह राजपुत के द्वारा प्रार्थी को जान से मारने की धमकी देते हुये डंडा लेकर दौडाया जो अपनी जान बचाकर अपने घर में घुसा तथा तत्काल अपने घर के दरवाजा बंद किया तब विक्की ठाकुर घर के दरवाजा को धक्का देकर अंदर घुस गया तथा घर अंदर गाली गलौच करने लगा तथा जिसे सुनकर प्रार्थी की पत्नि आयी जो क्या करने आये हो बोलने पर उसे भी मारपीट किया, इस बात को सुनकर प्रार्थी का लडका विरेंद्र गोस्वामी, लुकेश्वर गोस्वामी बाहर निकले जिसे देखकर विक्की ठाकुर भागकर एनीकट के पास गया जहां विक्की ठाकुर तथा उसका भाई कन्हाई ठाकुर भी आ गया जो प्रार्थी के लडका विरेंद्र गोस्वामी को भी मां बहन की गाली गलौच करते पकड लिया तथा विक्की ठाकुर अपने में पास रखे डंडा से विरेंद्र के सिर व लुकेश्वर गोस्वामी के सिर में मारा तथा प्रार्थी बीच बचाव कराने गया तो उसे बांया पैर के घुटना के पास डंडा से मारा है तथा कन्हाई हाथ मुक्का मारपीट किया है जिससे प्रार्थी के पैर में तथा उसके लडका विरेंद्र को सिर में चोट लगा है जिससे थाना जांजगीर मे अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान आहत विरेन्द्र को बेहोश होने से जांजगीर अस्पताल लेकर गये थे। जहाँ से उसे बिलासपुर रिफर किया गया मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (IPS ), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यूलेंडन यॉर्क, नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) योगिता बाली खापर्डे को दिया गया जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपीयों को पड़कर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए जिस पर थाना कोतवाली से निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में तत्काल एक टीम मौके की ओर रवाना किया गया पुलिस टीम के द्वारा ग्राम  लच्छनपुर के अलग- अलग स्थान से दोनों आरोपियों को पकड़ा गया पूछताछ पर दोनो अपराध  घटित करना स्वीकार किये घटना में उपयोग किये आरोपी विक्की सिंह उर्फ सोमेश सिंह राजपुत से’ एक लकडी का डंडा जप्त किया गया है। आरोपीयों के विरूद्ध उक्त धारा का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरप्तार  किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here