Home चर्चा में बिजली दर वृद्धि के विरोध में कांग्रेस की प्रेस वार्ता, भाजपा सरकार...

बिजली दर वृद्धि के विरोध में कांग्रेस की प्रेस वार्ता, भाजपा सरकार जनता पर थोप रही अतिरिक्त बोझ : गजमती भानू

11
0

पेंड्रा संवाददाता दीपक कश्यप

पेंड्रा, 18 जून। जिला कांग्रेस कमेटी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की अध्यक्ष श्रीमती गजमती भानू ने आज पेंड्रा स्थित जिला प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता आयोजित कर छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा बिजली दरों में की गई वृद्धि का कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार जनविरोधी निर्णय ले रही है और बिजली दरों में वृद्धि कर आम जनता, किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों एवं छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने का काम कर रही है। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती गजमती भानू ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई से त्रस्त जनता को राहत देने के बजाय उनकी परेशानियां बढ़ा रही है। घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर किसानों तक सभी वर्ग बढ़ी हुई बिजली दरों से प्रभावित होंगे। कांग्रेस पार्टी इस जनविरोधी निर्णय का पुरजोर विरोध करती है तथा सरकार से तत्काल बिजली दर वृद्धि वापस लेने की मांग करती है।
मरवाही के पूर्व विधायक डॉ. के.के. ध्रुव ने कहा कि भाजपा सरकार जनता से किए गए वादों को भूल चुकी है। चुनाव के समय राहत और विकास की बातें करने वाली सरकार आज प्रदेशवासियों पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि बिजली जैसी मूलभूत आवश्यकता को महंगा कर सरकार ने गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। कांग्रेस पार्टी जनता के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी और आवश्यकता पड़ने पर व्यापक जनआंदोलन भी करेगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता श्री ओम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट से जूझ रही जनता को राहत देने की बजाय भाजपा सरकार लगातार जनविरोधी फैसले ले रही है। बिजली दरों में वृद्धि का सीधा असर आम नागरिकों के घरेलू बजट पर पड़ेगा। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक लेकर जाएगी तथा जनता की आवाज को मजबूती से उठाएगी। प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि बिजली दर वृद्धि वापस नहीं ली गई तो कांग्रेस पार्टी प्रदेशव्यापी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।पत्रकार वार्ता का संचालन जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह ने किया
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मूलचंद कुशराम, रमेश साहू, बाला कश्यप आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष बेचू अहिरेश ब्लैक अध्यक्ष दया वकरे। किसान कांग्रेस अध्यक्ष अवधेश गुर्जर सुनीलता टिमोथी अमोल पाठक सोशल मीडिया प्रभारी रियांस सोनी मंडल अध्यक्ष प्रशांत तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
जारीकर्ता
जिला कांग्रेस कमेटी
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here