Home कोरबा शासन प्रशासन की गंभीरता और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की पहल से हाई स्कूल...

शासन प्रशासन की गंभीरता और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की पहल से हाई स्कूल पाली के विवादित प्राचार्य और व्याख्याता का हुआ स्थानांतरण

3
0

पाली संवाददाता – दीपक शर्मा

कोरबा/पाली:- शिक्षा का मंदिर और पाली क्षेत्र में भविष्य का निर्माण करने वाला नगर का विद्यालय शा. उ.मा.वि.पाली जो लगभग 58 वर्ष से भी अधिक समय से पाली क्षेत्र के ना जाने कितने बच्चों का भविष्य गढ़ चुका है ना जाने कितने अधिकारी,कर्मचारी,नेता,डाक्टर, इंजिनियर,पत्रकार,वकील,न्यायाधीश,तहसीलदार को इस विद्यालय ने अपने अच्छे शिक्षा और संस्कार छिंचा और ये सभी अपने अपने क्षेत्र में काबिलियत के साथ कार्य कर रहे है, किंतु दुर्भाग्य का पल तो तब आया जब आज से 4 महीने पहले पाली हाई स्कूल के प्राचार्य मनोज सराफ और व्याख्याता प्रखर पांडे के बीच विवाद की सूचना नगर में सार्वजनिक हुई, तब तक भी सब ठीक था किंतु 16 जून की वह सुबह जब सभी शिक्षक शिक्षिकाएं और स्कूली बच्चे अपने नए शिक्षा सत्र और शाला प्रवेश उत्सव के लिए विद्यालय पहुंचने लगे, किंतु हाई स्कूल पाली में तो कुछ और ही चल रहा था जैसे ही बच्चे और शिक्षक स्कूल पहुंचे वहां प्राचार्य और व्याख्याता के बीच जमकर मारपीट हो रही थी जो विद्या के इस मंदिर की मर्यादा को तार तार कर रही थी, मामला थाना भी पहुंचा किंतु स्थानीय कुछ लोगों ने विद्यालय की गरिमा को सोचकर उन्हें रोक दिया और कानूनी कार्यवाही नहीं हो पाई,मारपीट की घटना में बाद नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल ने इस घटना को दुर्भाग्य पूर्ण बताते हुए प्राचार्य और व्याख्याता को अन्यत्र स्थानांतरण की मांग करते हुए तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा तो वही प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम रोहित सिंह ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए नायब तहसीलदार सुजीत पाटले को मौके पर भेजकर जांच प्रतिवेदन पंचनामा बनानें निर्देशित किया, जांच उपरांत प्रतिवेदन जिले को भेजा गया और अंततः जिला शिक्षा अधिकारी ने विवादित प्राचार्य मनोज सराफ को छुरी तो व्याख्याता प्रखर पांडे को तीवरता स्थानांतरित कर दिया, ज्ञात हो कि इस मामले को लेकर पाली क्षेत्र में भयंकर गुस्सा और नाराजगी व्याप्त थी किंतु प्रशासन की इस मामले को लेकर गंभीरता और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की पहल काम आई और मामले में उचित कार्यवाही की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here