Home चर्चा में भारत को कोई छेड़ेगा तो भारत उसे छोड़ेगा नहीं – गुरु खुशवंत

भारत को कोई छेड़ेगा तो भारत उसे छोड़ेगा नहीं – गुरु खुशवंत

6
0
आरंग संवाददाता – सोमन साहू
विकासखंड स्तरीय सेवा संकल्प अभियान भाषण ड्राइंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन 
विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर हूवा विकासखंड स्तरीय आयोजन
आरंग/ पीएम श्री अरुंधति देवी उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित विकासखंड स्तरीय ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत प्रतिभा और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं ने अपनी कल्पनाशक्ति, ओजस्वी वाणी और रंगों के माध्यम से ‘मेरे सपनों का भारत’ और ‘विकसित भारत 2047’ की संकल्पना को ड्राइंग शीट पर जीवंत कर दिया।
  
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद स्थापित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने केवल बच्चों के व्यक्तिगत लक्ष्यों पर ही चर्चा नहीं की, बल्कि उनसे यह भी जाना कि वे देश को भविष्य में किस रूप में देखना चाहते हैं। मंत्री साहेब ने प्रधानमंत्री द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आज का भारत नए संकल्पों और असीम आत्मविश्वास के साथ 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है।
भारतीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम को रेखांकित करते हुए उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि आज का भारत सशक्त और आत्मनिर्भर है; यदि कोई भारत को छेड़ेगा तो भारत उसे कतई नहीं छोड़ेगा। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसी सामरिक सफलताओं का गौरवगान करते हुए यह स्पष्ट किया कि देश की सुरक्षा सीमाओं से लेकर तकनीक के हर मोर्चे पर भारत अभेद्य है। इस अवसर पर अध्यक्षता डॉ संदीप जैन नगर पालिका परिषद अध्यक्ष आरंग अतिविशिष्ट अतिथि जनपद अध्यक्ष श्रीमती टाकेश्वरी मुरली साहू,नगर पंचायत अध्यक्ष समोदा छोटेलाल सोनकर,विशिष्ट अतिथि अभिषेक राजा तम्बोली जिलाध्यक्ष,भाजपा मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू,मंडल अध्यक्ष देवकुमार साहू,जनपद उपाध्यक्ष रविन्द्र रिंकू चंद्राकर,नगर पालिका सभापति चितरेखा विक्रम परमार ,जनपद सदस्य पद्मिनी साहू,प्रीतम साहू एवं अनेक जनप्रतिनिधि गण अंग्रेश्वर देवांगन,के के भारद्वाज,अशोक चंद्राकर,एसएमडीसी अध्यक्ष खिलेश धुरंधर,वेदराम खूंटे,शंकरलाल जलक्षत्रि,खूबचंद साहू,रोहिणी साहू,बसंती साहू, मेनका सोनी आदि की सहभागिता रही।
साथ ही मंत्री महोदय ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए ड्राइंग प्रतियोगिता का अवलोकन कर उत्साह बढ़ाया एवं सभी सहभागी बच्चों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया तथा विकासखंड अधिकारी दिनेश शर्मा ने जानकारी दी कि ड्राइंग में चयनित 40 विद्यार्थी एवं भाषण में 20 विद्यार्थी का नाम जिला स्तर पर भेजा जा रहा है उन्होंने सभी को बधाई देते हुवे विकसित भारत के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने प्रेरित करते हुवे कहा कि ये एक ऐसा मंच है जो बच्चों को हौसलों की उड़ान दे रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी लाखेश्वर रात्रे,संकुल प्राचार्य संध्या रानी बारीक एवं निर्णायक गण मितांजली महंती, डॉ बेदलाल साहू,निर्मला पांडे,सुनीता पांडे ,  तारकेश्वर डडसेना,मोहन लाल चंद्राकर,रवि वर्मा एवं संचालन शिक्षक गण अरविंद वैष्णव,महेंद्र पटेल,अभिलाषा शुक्ला एवं हरमन बघेल,मनोज शर्मा,आकाश विश्वास,लोकेश्वर साहू,कमलेश साहू,युवराज मिश्रा ,रोशन चंद्राकर,अमित अग्रवाल,विजय देवांगन आदि सभी शिक्षकों की उत्कृष्ट सहभागिता रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here