आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग /
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही स्कूलों में रौनक लौट आई है। संकुल खमतराई के अंतर्गत ग्राम कलई स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में ‘शाला प्रवेश उत्सव’ बेहद हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान स्कूल पहुंचे नन्हे-मुन्ने बच्चों के चेहरों पर एक अलग ही उत्साह देखने को मिला।
उत्सव के मुख्य आकर्षण में ग्राम सरपंच ओमप्रकाश लोधी,उपसरपंच गौरी लोधी, शाला विकास समिति अध्यक्ष मोहित लोधी, एवं समस्त पंच व सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों द्वारा स्कूल में पहली बार कदम रखने वाले नव-प्रवेशी बच्चों सहित सभी विद्यार्थियों का तिलक व गुलाल लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। साथ ही, बच्चों का मुंह मीठा कराकर उन्हें नए सत्र के लिए शुभकामनाएं दी गईं। संकुल समन्वयक हरीश दीवान ने शाला प्रवेश उत्सव को बच्चो के सर्वांगीण विकास से जोड़ते हुवे सत्र 2025-26 विद्यालय के परीक्षा परिणाम को उत्कृष्ट बताया एवं आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

संस्था के प्रधान पाठक लक्षण लहरी ने विद्यालय की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए बताया कि:
विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए स्कूल में सतत नवाचारी गतिविधियोंको प्रोत्साहन दिया जाता है और
रटने की बजाय रचनात्मक तरीके से सीखने पर जोर दिया जाता है।
इस खास मौके पर स्कूल के टॉपर्स होनहार विद्यार्थियों कक्षा 1से 5 को मेडल व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया, ताकि उनमें लिखने और सीखने की ललक और ज्यादा बढ़े।

इस उत्सव को सफल बनाने में पंच गण दिलेश्वरी लोधी, शैलेन्द्री यादव,खूबचंद, दशमत,खिलेश्वरी लोधी,नीता लोधी एवं एसएमसी सदस्य गण अकबर राम कचनाहे,जगेशर यादव,निरंजन लोधी,शंभू लोधी,योगेश्वरी धीवर,लच्छवंतींन साहू, धन्नी पाल ,अंजू लोधी, हेमपुष्पा साहू,एवं शाला परिवार शिक्षिकाये नीलू देवांगन, प्रभा जलक्षत्रि,तथा ग्रामीणों और पालकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति (माताएं), पालकगण और गांव के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों का हौसला बढ़ाया। स्कूल प्रशासन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।








