आरंग संवाददाता – सोमन साहू
डॉक्टर्स डे के शुभ अवसर पर नवापारा नगर के भामाशाह साहू सद्भाव समिति, 4 जुलाई दिन शनिवार को करेंगे डॉक्टरो का सम्मान भामाशाह साहू सद्भाव समिति के द्वारा पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए वृक्षारोपण ठंड के दिनों में कंबल वितरण कोरोना कल के समय में मास्क वितरण देश का शौर्य वीर जवानों का सम्मान प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान 80 प्लस बुजुर्गों का सम्मान एवं नदी से कचरा की सफाई इस प्रकार से अनेक प्रकार के कार्य करते आ रहे हैं इस बार धरती का भगवान कहे जाने वाले दिन रात मेहनत करने वाले चिकित्सकों का सम्मान भामाशाह साहू सद्भाव समिति के बैनर तले 4 जुलाई दिन शनिवार को गायत्री मंदिर में किया जावेगा, इस कार्यक्रम में सभी विधाओं के चिकित्सकों का सम्मान किया जाएगा जिसके लिए भामाशाह साहू सद्भाव समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने कमर कस ली है कि कार्यक्रम अति उत्साह पूर्वक किया जाना है उक्त जानकारी, समिति के सचिव डॉक्टर रमेश कुमार सोनसायटी ने दी है








