आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग/ मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण योजना के अंतर्गत शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और कुशल नेतृत्व के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, परसदा (पलोद) के प्राचार्य श्रीराम बंडारू को ‘आरंग विकासखंड उत्कृष्ट प्राचार्य’ के गौरवशाली सम्मान से सम्मानित किया गया है।
यह गरिमामयी सम्मान समारोह रायपुर में बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ, जहाँ मुख्य अतिथि द्वारा प्राचार्य बंडारू को उनके अनुकरणीय शैक्षणिक अवदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस उपलब्धि पर आरंग के विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्राचार्य श्रीराम बंडारू को बधाई देते हुवे कहा कि यह सम्मान न केवल परसदा विद्यालय बल्कि पूरे आरंग विकासखंड के लिए गौरव का विषय है एवं श्रीबंडारू के कुशल मार्गदर्शन में विद्यालय ने शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों में नए आयाम छुए हैं। उनका यह सम्मान अन्य शिक्षकों और प्राचार्यों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। साथ ही परसदा संकुल समन्वयक प्रहलाद शर्मा ने बधाई देते हुवे कहा कि प्राचार्य बंडारू का मार्गदर्शन पूरे संकुल को सतत प्राप्त होता है एवं उनके कार्यकाल में विद्यालय की अधोसंरचना में उन्नति के साथ बच्चों की शैक्षिक दक्षता व नवाचार में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।
प्राचार्य श्रीराम बंडारू को सम्मान मिलने पर सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लाखेश्वर रात्रे, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सुरेंद्र सिंह चंद्रसेन विभिन्न शैक्षिक संगठनों से माणिक लाल मिश्रा,ओंकार वर्मा, हरीश दीवान,अरविंद वैष्णव, मनोज मुछावर ,धरम दास पाटिल आदि व विद्यालय के समस्त संकुल प्रधान पाठक एन के गिलहरे, एस धृतलहरे,नोहर बांधे,संगीता जांगड़े,जितेंद्र जांगड़े,ममता रामटेके,मनोज वैष्णव,अश्वनी कोसले, शत्रुहन ध्रुव,आदि व छात्र-छात्राओं, शाला प्रबंधन समिति तथा क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की कामना की।








