आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग/ प्रदेश स्तरीय वैष्णव समाज का चुनावी सम्मेलन दूधाधारी मठ मठाधीश महंत राजेश्री रामसुंदर दास के मार्गदर्शन में मठपारा दूधाधारी मठ में आयोजित हुआ जिसमें बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से वैष्णव समाज के लोगों ने भाग लिया तथा अपने मत का प्रयोग लोकतांत्रिक ढंग से उत्साह के साथ किया एवं छत्तीसगढ़ श्री वैष्णव महासभा प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्रदास वैष्णव राजनांदगांव ,महासचिव महेंद्र वैष्णव राजनांदगांव तथा कोषाध्यक्ष निर्विरोध लालबंधु वैष्णव बलौदाबाजार निर्वाचित हुवे ।ज्ञात हो कि ये प्रदेश स्तर पर दूसरी बार चुनाव था जिसमें वैष्णव बंधुओं की बहुत बड़ी संख्या में उपस्थिति रही तथा आरंग वैष्णव समाज से अरविंद वैष्णव ,अमित वैष्णव,केशव वैष्णव,रोहित वैष्णव,द्वारिका वैष्णव,विश्रामदास वैष्णव,विद्यावती वैष्णव,आरती वैष्णव,रेणुका वैष्णव, मिथलेश वैष्णव,प्रांजलि वैष्णव, अनिकेतन वैष्णव,उमेश दास वैष्णव,विकल्प वैष्णव,आयुषी वैष्णव, मंजू वैष्णव,धनेश वैष्णव,वल्लभ दास, नेमून वैष्णव,लीशिका वैष्णव आदि ने न केवल मतदान किया अपितु समापन समारोह में विजयी प्रत्याशियों को बधाई भी दी।









