आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने तथा ग्रामीण अंचलों में जन-जागरूकता फैलाने के निरंतर प्रयासों के लिए व्याख्याता मितांजली महंती को प्रतिष्ठित ‘गांव गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान समारोह शिक्षा संकल्प विकास समिति छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसके मुख्य आयोजक डॉ. बेदलाल साहू ,मुख्य अतिथि डॉ एस एल साहू सहायक निर्देशक एन ए आई,विशिष्ट अतिथि निशा ठाकुर प्रशिक्षु डीएसपी छत्तीसगढ़ शासन रहे।

समारोह के दौरान समिति के सदस्यों ने मितांजली महंती के शैक्षणिक नवाचारों और सामाजिक सरोकारों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से न केवल विद्यार्थियों का भविष्य संवर रहा है, बल्कि गांव व समाज में भी सकारात्मक बदलाव और जागरूकता आ रही है। सम्मान प्राप्त करने के पश्चात मितांजली महंती ने आयोजक मंडल का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ शिक्षा व समाज सेवा के पथ पर अग्रसर रहने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षक एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।







