आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग युवा एवं खेल संगठन अंतर्गत संचालित आरंग क्रिकेट क्लब द्वारा वर्ष 2026-27 का समर कैंप आयोजित किया गया l जिसका समापन कार्यक्रम आज दिनांक 21/06/2026 को सम्पन्न हुआ l बता दे कि इस समर कैंप में 25 से अधिक खिलाड़ियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद आरंग अध्यक्ष डॉ संदीप जैन जी शामिल हुए जिनके द्वारा खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किया गया l आरंग युवा एवं खेल संगठन अध्यक्ष अमन साहू ने आगामी स्कूल खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन आरंग में करवाने और जल्द से जल्द अधूरे खेल मैदान के निर्माण कार्य को पूर्ण करने हेतु अवगत कराया गया l

जिस पर मुख्य अतिथि डॉ.संदीप जैन द्वारा कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी से चर्चा कर स्कूल खेलकूद प्रतियोगिताओं को आरंग में करवाने और अधूरे खेल मैदान निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करवाने का आश्वासन दिया गया l साथ ही डॉ जैन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम लगातार होते रहने से क्षेत्र के खिलाड़ियों को लाभ मिलता है और खिलाड़ी राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व कर क्षेत्र का नाम रोशन करते है l इस अवसर पर वरिष्ठ नेता केके भारद्वाज, सोसाइटी अध्यक्ष गणेश साहू,दिलीप जलक्षत्री,वेदप्रकाश देवांगन,पूर्व पार्षद दीपक चंद्राकर,नरेंद्र लल्ला साहनी,गुरविंदर ढिल्लन, नागेन्द्र विश्वकर्मा,टिकेश्वर गीलहरे, गोलू भाटी,आरंग युवा एवं खेल संगठन संरक्षक योगेंद्र चंद्राकर,आरंग क्रिकेट क्लब प्रशिक्षक अश्वनी रात्रे, सभी खिलाड़ी और उनके माता पिता उपस्थित रहे l








