रिपोर्ट- खिलेश साहू
पार्ट03
भखारा:- ग्राम कचना में स्थित “एडवांस पैथोलॉजी लैब” के संचालक टिकेश्वर साहू के खिलाफ अनियमितताओं के आरोप प्रकाश में आए हैं। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षण से पहले ही लैब बंद कर दी गई और संचालक अपने उपकरण व अन्य सामग्री लेकर स्थान छोड़ गया। स्वास्थ्य विभाग तथा शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार लैब के संचालन के दौरान लाइसेंस, विभागीय पंजीयन तथा तकनीशियन की पात्रता संबंधी दस्तावेजों की वैधता संदिग्ध है। ग्राम पंचायत कचना से प्राप्त दस्तावेजों में लैब संचालन हेतु एनओसी मौजूद है, पर उसकी वैधता और एनओसी जारी करने की प्रक्रिया की जांच आवश्यक बताई जा रही है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि:-
निरीक्षण से पहले लैब बंद मिली; संचालक टिकेश्वर साहू अनुपस्थित।
लैब से उपकरण व सामग्री हटा कर फरार।
ग्राम पंचायत द्वारा दिए गए एनओसी की सत्यता, जारी प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज़ों की जांच की मांग है।
संचालक की शैक्षणिक योग्यता, तकनीशियनों की प्रमाणिकता, विभागीय पंजीकरण और लाइसेंस की छानबीन की मांग की गई है।…शिकायत में आगे कहा गया है कि यदि जांच से यह साबित होता है कि ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच पुरुषोत्तम चक्रधारी ने बिना आवश्यक दस्तावेजों और सत्यापन के नियमों के विरुद्ध एनओसी जारी किया है तो उनके साथ अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाए। साथ ही कहा गया है कि किसी भी प्रकार के अपराध या अनियमितता पाए जाने पर प्रासंगिक धाराओं में आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएँ।
शिकायतकर्ता ने जांच प्रतिवेदन की प्रति उपलब्ध कराए जाने का भी आग्रह किया है।








