एमसीबी संवाददाता – हनुमान प्रसाद यादव
एमसीबी: आम आदमी पार्टी भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र में संगठन को धार देने की शुरुआत कर दी है। आज जनकपुर के सामुदायिक भवन में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य व कृषि स्थाई समिति सभापति श्रीमती सुखमंती सिंह एवं कोरबा लोकसभा अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा के नेतृत्व में विधानसभा भरतपुर – सोनहत क्षेत्र क्रमांक-02 की विशाल कार्यकर्ता बैठक संपन्न हुई।
बैठक में कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे जुझारू कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में क्षेत्र में बदलाव का संकल्प लिया। श्रीमती सुखमंती सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “आम आदमी पार्टी सिर्फ राजनीति करने नहीं, बल्कि व्यवस्था बदलने आई है। भरतपुर-सोनहत की जनता ने सालों तक झूठे वादे झेले हैं। अब वक्त है काम की राजनीति का। स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी और किसान के फसल का सही दाम, युवाओं कोरोजगार— यही हमारे मुद्दे हैं।”

बैठक के मुख्य बिंदु:
1. बूथ स्तर पर संगठन मजबूत: हर गांव, हर बूथ पर 10-10 सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करने का लक्ष्य रखा गया।
2. जनसंपर्क अभियान तेज: अगले 15 दिन में हर पंचायत में “आप का दरबार” लगाकर जनता की समस्याएं सुनी जाएंगी।
3. भाजपा-कांग्रेस पर हमला: श्रीमती सिंह ने कहा कि भाजपा-कांग्रेस ने मिलकर क्षेत्र को लूटा है। दोनों ने बारी-बारी से जनता को छला है। अब जनता के पास तीसरा और ईमानदार विकल्प AAP है।
4. रमाशंकर मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में संगठन विस्तार को लेकर आम आदमी पार्टी बहुत ही संवेदन शीलता से आगे बढ़ रही है इसके तहत् मेरा बूथ सबसे मजबूत थीम के साथ आप सभी क्रांतिकारी साथियों को एक एक बूथ में 20 लोगों को टीम बनानी है और हरेक बूथ,गांव, कस्बा एवं घरों में जाकर दिल्ली में हुए कार्य एवं पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार जो कार्य स्वस्थ, शिक्षा, बिजली, पानी, बस आदि फ्री योजनाओं को बताना है और जनता को इस बात का विश्वास दिलाना है कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर आप लोगों का जीवन खुशहाल बनेगा।5. महिलाओं-युवाओं को प्राथमिकता: संगठन में 50% भागीदारी महिलाओं और युवाओं की तय की गई।
बैठक में लोकसभा अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा, लोकसभा उपाध्यक्ष – इंद्रभान सिंह, लोकसभा कोषाध्यक्ष राम लल्लू पटेल,जिला अध्यक्ष OBC विंग शारदा प्रसाद भूर्तिया, जिला मीडिया प्रभारी मनमोहन सांधे, ST विंग जिला अध्यक्ष विजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष कमलेश अहिरवार, जिला उपाध्यक्ष दुर्गा कर्री राव, यूथ विंग जिला सचिव नंदा सिंह, विधानसभा प्रभारी राज कुमार अहिरवार, पूर्व जिला अध्यक्ष ST विंग समर बहादुर सिंह, कोटाडोल ब्लॉक अध्यक्ष गजरूप सिंह, कुंवारपुर ब्लॉक अध्यक्ष रज्जू सिंह, महिला विंग ब्लॉक अध्यक्ष लीलावती सिंह, गुलाबिया सिंह, सुनील सिंह वालन्द, लखन लाल सिंह, राम नारायण बैगा सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में “इंकलाब जिंदाबाद, वन्दे मातरम्,भारत माता की जय,” के नारों से सामुदायिक भवन गूंज उठा।
श्रीमती सुखमंती सिंह ने ऐलान किया कि जल्द ही क्षेत्र में बड़ी पदयात्रा निकाली जाएगी और हर घर तक केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस पहुंचाया जाएगा।








