आरंग संवाददाता – सोमन साहू
वरिष्ठ शासकीय सेवकों को पदोन्नति की मांग आरंग — अधिकांश विभागों में पदोन्नति नहीं होने के कारण जहां एक ओर कनिष्ठ कर्मचारी बतौर प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे हैं वहीं पात्र वरिष्ठ शासकीय सेवक बिना पदोन्नति के सेवानिवृत्त हो रहे हैं शिक्षा विभाग में प्राथमिक प्रधान पाठकों के पदों पर पदोन्नति दी जा चुकी है किंतु रायपुर संभाग में मिडिल प्रधान पाठकों के पदों पर पदोन्नति लंबित है जबकि लगभग दो दशक से हजारों की संख्या में पात्र शिक्षकगण पदोन्नति की राह देख रहे हैं शिक्षक संघ आरंग प्रवक्ता पं छत्रधर दीवान, हेमन्त कुमार चंद्राकर, नेमेश्वर साहू, रोमेश चंद्राकर, गणेशराम साहू वीरसिंग ध्रुव, टीकाराम साहू आदि ने एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से राज्य शासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए लंबित डी. ए का भुगतान, स्थानांतरण नीति में पूर्ण पारदर्शिता, टेट परीक्षा से मुक्ति,प्रभारवाद की परम्परा को समाप्त कर पात्र वरिष्ठ शिक्षकों को पदोन्नति आदेश जारी करने की मांग की है ताकि नवीन शिक्षा सत्र में शालाओं का बेहतर संचालन हो सके








